विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2024

बीते कल को भुलाकर दिवाली पर करें रिश्तों की नई शुरुआत, दूर करें गिले शिकवे, ये 5 टिप्स फॉलो कर बनाएं स्ट्रॉन्ग बॉन्ड

Start New Relationships On Diwali: दिवाली केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने रिश्तों को मजबूत बनाने और नए सिरे से शुरुआत करने का अवसर पाते हैं. ये त्योहार हमारे जीवन में सकारात्मकता और प्यार की किरण लाता है.

बीते कल को भुलाकर दिवाली पर करें रिश्तों की नई शुरुआत, दूर करें गिले शिकवे, ये 5 टिप्स फॉलो कर बनाएं स्ट्रॉन्ग बॉन्ड
इस दिवाली आप रिश्तों को सुधारकर नई शुरुआत कर सकते हैं.

Relationships Tips For Diwali: दिवाली जो खुशी और प्रकाश का त्योहार है, रिश्तों को सुधारने और नई शुरुआत करने का एक बेहतरीन अवसर है. इस मौके पर पुरानी दुश्मनियों और मतभेदों को भुलाकर, हमें एक-दूसरे को माफ करना चाहिए. इस दिन, परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर मिठाई और पकवान बांटें, जिससे रिश्तों में मिठास बढ़ जाए. इस दीपावली, अपनी भावनाओं को शेयर करें और नए सिरे से रिश्तों को मजबूत करें. इसके लिए फॉलो करें ये सरल और मददगार टिप्स. रोशनी के इस पर्व पर, प्यार और एकता का दीप जलाएं और जीवन में खुशियां बढ़ाएं.

दिवाली पर कैसे संवारे बिगड़े रिश्ते? (How to Mend Spoiled Relationships on Diwali)

1. माफ करें

दिवाली पर यह समय है कि हम पुरानी बातें भुलाकर एक-दूसरे को माफ करें. अगर किसी से विवाद हुआ है या कोई गलतफहमी है, तो उसे सुलझाने का सही समय है. "मुझे माफ कर दो" या "मैं माफी चाहता हूं" कहकर अपने रिश्ते को मजबूत करें.

यह भी पढ़ें: मोटापा कम करने के लिए नाश्ते में क्या खाना चाहिए? टॉप 10 वेटलॉस ब्रेकफास्ट ऑपशन्स

2. छोड़ो कल की बातें

बेशक़ कई बार ऐसी सिचुएशन आती है जब कुछ रिश्तों में खटास आ जाती है. जिसकी वजह से अच्छी खासी बॉन्डिंग धीरे धीरे कमजोर होने लगती है. अगर आप चाहें तो इस दिवाली पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत कर सकते हैं. पुराने गिले शिकवे को भुलाकर आप अपने दोस्त या रिश्तेदार को गले लगा सकते हैं.

3. फीलिंग्स को करें एक्सप्रेस

किसी भी रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए या रिश्तों में आई दूरियों को कम करने के लिए आपको अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करते आना चाहिए. अगर सामने वाले के प्रति आपके मन में कुछ भी फीलिंग्स हैं तो उन्हें दबाएं नहीं बल्कि उनके साथ शेयर करें इससे दोनों के बीच के रिश्ते की दूरी कम होगी और आपसी प्यार बढ़ सकता है.

4. समझदारी से काम लें

किसी भी रिश्ते की डोर को मज़बूत करने के लिए छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना बहुत ज़रूरी है और यह तब संभव है जब आप में समझदारी से काम लें. इस दीवाली आप अपने रिश्ते में आई कड़वाहट को दूर करने के लिए समझदारी दिखाएं और क़दम बढ़ाते हुए अपनों को मना लें.

यह भी पढ़ें: विटामिन ई कैप्सूल में मिलाएं ये चीज, हफ्ते में 3 दिन मलें, चेहरे पर निकल आएगा कुदरती नेचुरल ग्लो

5. करें नई शुरुआत

इस दीवाली अपने मन के अंधकार को दूर करते हुए अपनों के साथ नई शुरुआत करें. पुरानी बातों को भूल जाएं और एक बेहतर रिश्ता बनाने के लिए फिर से एक दूसरे के साथ घुल मिल जाएं. मनमुटाव और छोटी छोटी गलतफहमियों को पीछे छोड़ दें. ऐसा करना आपके रिश्ते को फिर से जवां बना देगा.

हार्ट हेल्थ का पता लगाने के लिए किस उम्र में कौन से टेस्ट करवाने चाहिए? डॉक्टर से जानिए...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Relationship Tips, Diwali 2024 Relationship Tips, Rekindle Relationship Diwali, Building Stronger Bonds Tips, Strengthen Relationships Diwali, Let Go Of The Past Relationship, Diwali Couple Bonding Tips, Diwali Relationship Advice, Rekindling Love Diwali 2024, Improve Relationship Festive Season, Overcoming Past Relationship Issues, Proven Tips For Stronger Bond, Relationship Healing Diwali, Festive Season Love Tips, Healthy Relationships Diwali 2024, Emotional Healing Relationships Diwali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com