विज्ञापन

Relationship Tips: महंगे गिफ्ट्स नहीं, ये 3 छोटी बातें जीत लेंगी पार्टनर का दिल, रिलेशनशिप भी होगा मजबूत

प्यार हमेशा इस बात से नहीं मापा जाता कि किसी ने आपके लिए कितना पैसा खर्च किया है. कई बार ये इस बात से पता चलता है कि वो आपकी छोटी-छोटी जरूरतों और पसंद-नापसंद का कितना ध्यान रखता है.

Relationship Tips: महंगे गिफ्ट्स नहीं, ये 3 छोटी बातें जीत लेंगी पार्टनर का दिल, रिलेशनशिप भी होगा मजबूत
रिलेशनशिप टिप्स
Photo Credit: NDTV

Relationship Tips: रिलेशनशिप में नया जैसा स्पार्क और प्यार बनाए रखने के लिए महंगे गिफ्ट, शानदार डिनर या सरप्राइज ट्रिप काफी ज्यादा मददगार मानी जाती है. लेकिन कई बार सच्चा प्यार उन छोटी-छोटी बातों में नजर आता है, जैसे कोई आपकी पसंदीदा कॉफी याद रखे या घर पहुंचने के बाद आपके हालचाल के बारे में पूछ ले. दरअसल, प्यार हमेशा इस बात से नहीं मापा जाता कि किसी ने आपके लिए कितना पैसा खर्च किया है. कई बार ये इस बात से पता चलता है कि वो आपकी छोटी-छोटी जरूरतों और पसंद-नापसंद का कितना ध्यान रखता है. इसी कड़ी में आज हम आपको 3 ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके पार्टनर का दिल जीत लेंगी.

घर पहुंचने के बाद हालचाल पूछना

घर पहुंचने के बाद सिर्फ एक छोटा सा मैसेज, 'घर पहुंच गए?' या 'सुरक्षित पहुंच गए?' भले ही बहुत ज्यादा रोमांटिक न लगे, लेकिन ये सामने वाले को एहसास दिलाता है कि आप उसकी परवाह करते हैं. बिना किसी बड़े दिखावे के चिंता जताने का ये एक आसान और प्यारा तरीका है.

यह भी पढ़ें: पहली मुलाकात में दिल जीतने के 5 आसान तरीके, डेट बन जाएगी हमेशा के लिए यादगार

पसंदीदा खाना लाना

कई बार खराब दिन को बेहतर बनाने के लिए किसी बड़े सरप्राइज की जरूरत नहीं होती. ऐसे समय मेंं अगर आपकी पसंदीदा मिठाई, चॉकलेट याा कोई पसंदीदा चीज बिना बताए आपके पास पहुंच जाए, तो ये दिल को छू लेने वाला एहसास हो सकता है. इसकी खास बात इसकी कीमत नहीं होती, बल्कि ये होती है कि सामने वाला आपकी खुशी के बारे में सोच रहा था और आपका दिन थोड़ा बेहतर बनाना चाहता था. 

बातों को ध्यान से सुनना

जब आपका पार्टनर अपनी कोई बात, परेशानी या अनुभव आपके साथ साझा करता है, तो हर बार उसे सलाह की जरूरत नहीं होती. कई बार वो सिर्फ चाहताा है कि कोई उसकी बात ध्यान से सुने. ऐसे में बिना फोन या किसी दूसरी चीज में उलझे उसकी बात सुनना, उसकी कही हुई बातें याद रखना और बाद में उनसे जुड़े सवाल पूछना ये दिखाता है कि आप उसकी परवाह करते हैं. कई बार ये छोटा सा ध्यान और समय किसी बड़े रोमांटिक सरप्राइज से भी ज्यादा मायने रखताा है.

यह भी पढ़ें: बच्चे की नींद बार-बार टूटती है? एक्सपर्ट ने बताया पैरेंट्स की ये 4 गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार

यह भी पढ़ें: पहली डेट से रिश्ते की शुरुआत तक, ये 3 बातें हर किसी के दिमाग में ज्यादा घूमती रहती हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Relationship Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com