विज्ञापन

5 ऐसी बातें जो हर कपल्स को अपने माता-पिता नहीं बतानी चाहिए, रिश्ते में आ सकती है दरार

अक्सर कपल्स अपनी बातें अपने माता-पिता के साथ शेयर करते हैं. कोई भी झगड़ा हो तो आप और आपका पार्टनर आपस में बात करके चीजें ठीक कर लेते हैं, लेकिन कुछ ऐसी बातें हैं जो किसी भी कपल को अपने माता-पिता को नहीं बतानी चाहिए.

5 ऐसी बातें जो हर कपल्स को अपने माता-पिता नहीं बतानी चाहिए, रिश्ते में आ सकती है दरार
रिलेशनशिप टिप्स

हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आता है. कभी पार्टनर से बहस हो जाती है तो कभी किसी बात को लेकर मनमुटाव हो जाता है. लेकिन दो लोगों के बीच की बात दो लोगों तक रहनी चाहिए. कभी-कभी ऐसा होता है कि कई लोग अपने माता-पिता से बात करके मन हल्का करना पसंद करते हैं. मां-बाप न सिर्फ आपकी बात सुनते हैं, बल्कि आपको समझाते भी हैं और मुश्किल समय में साथ खड़े रहते हैं. लेकिन पार्टनर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात माता-पिता के साथ करना रिश्ते में खटास या फिर दरार पैदा कर सकता है. दरअसल, कोई भी झगड़ा हो तो आप और आपका पार्टनर आपस में बात करके चीजें ठीक कर लेते हैं, लेकिन झगड़े की बातें माता-पिता के मन में लंबे समय तक बनी रहती हैं. ऐसे में हर कपल को कुछ बातें अपने माता-पिता नहीं बतानी चाहिए.

पार्टनर के साथ हर छोटी बहस

कपल्स के बीच छोटी-मोटी नोकझोंक होना आम बात है. अगर आप हर झगड़े के बाद अपने माता-पिता को फोन करके पार्टनर की शिकायत करने लगते हैं, तो इससे उनके मन में नेगेटिव छवि बन सकती है. इसका असर रिश्ते पर भी पड़ सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

पार्टनर की कमजोरियां

हर इंसान के मन में कुछ डर और कुछ कमजोरियां होती हैं. आपका पार्टनर आपसे अपने करियर, आर्थिक स्थिति या भविष्य को लेकर सभी तरह की बातें शेयर करता है. वो ऐसा इसलिए करता है क्योंकि उसे आप पर भरोसा है. ऐसे में उसकी निजी बातें माता-पिता को बता देना उस भरोसे को कमजोर कर सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

पर्सनल बात

कपल्स के बीच शारीरिक नजदीकियां उनकी निजी जिंदगी का हिस्सा होते हैं. इन बातों को माता-पिता या किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करना चाहिए. आपकी अपने माता-पिता से कितनी भी अच्छी बॉन्डिंग क्यों न हो, इसका मतलब ये नहीं कि उन्हें आपके शारीरिक रिश्ते की हर जानकारी होनी चाहिए.

पैसों को लेकर होने वाली अनबन

पैसों से जुड़े मामले किसी भी रिश्ते में खटास पैदा कर सकते हैं. किसकी कमाई कितनी है, कौन कितना खर्च करता है, बचत की जिम्मेदारी किसकी है या घर के खर्चों में कौन कितना योगदान देता है, ये सभी बातें कपल्स के आपसी तालमेल से जुड़ी होती हैं. पैसों को लेकर कई बार आपस में बहस भी हो जाती है. जो माता-पिता को नहीं बतानी चाहिए.

यह भी पढ़ें:- घर पर केसर कैसे उगाएं? कंटेनर और गमले में केसर लगाने का आसान तरीका 

यह भी पढ़ें:- कुकर में 1 गिलास चावल में कितना पानी डालना चाहिए? प्रेशर कुकर में चावल सही तरीके से कैसे पकाएं

यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक कुर्सी को कैसे चिपकाएं? प्लास्टिक टूट जाए तो कैसे चिपकाएं, जान‍िए यहां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Relationships, Relationships Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com