विज्ञापन

Relationship Tips: रिश्ते में हर झगड़े का जिम्मेदार आपको ठहराया जाता है? जानिए स्थिति को कैसे करें हैंडल

अगर पार्टनर के साथ हर बहस के बाद आपको खुद को गलत साबित किया हुआ महसूस होता है, तो इससे रिश्ते में दूरी और नाराजगी बढ़ सकती है. ऐसे में जरूरी है कि आप स्थिति को समझदारी से संभालें.

Relationship Tips: रिश्ते में हर झगड़े का जिम्मेदार आपको ठहराया जाता है? जानिए स्थिति को कैसे करें हैंडल
रिलेशनशिप टिप्स
Photo Credit: NDTV

Relationship Tips: रिलेशनशिप में बहस और मतभेद होना काफी आम बात है, लेकिन जब हर विवाद का दोष बार-बार आप पर ही मढ़ दिया जाए, तो ये स्थिति इमोशनली काफी थका देने वाली हो सकती है. कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि वे अपनी छोटी-सी परेशानी या शिकायत सामने रखते हैं, लेकिन बात खत्म होते-होते माफी भी उन्हें ही मांगनी पड़ती है. अगर पार्टनर के साथ हर बहस के बाद आपको खुद को गलत साबित किया हुआ महसूस होता है, तो इससे रिश्ते में दूरी और नाराजगी बढ़ सकती है. ऐसे में जरूरी है कि आप स्थिति को समझदारी से संभालें. इसी के चलते हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऐसी स्थिति को कैसे हैंडल करना चाहिए. आइए जानते हैं...

शांत रहें और धैर्य रखें

जब कोई बात बहस में बदलने लगे, तो कोशिश करें कि चर्चा को उसी मुद्दे तक सीमित रखें. ऐसे में आप आप शांत तरीके से कह सकते हैं कि आप इसी बात पर चर्चा करना चाहते हैं, पुरानी बातों में नहीं जाना चाहते. इससे बातचीत भटकने की बजाय मौजूदा परेशानी पर ही रहेगी और हर बार आपकी कमियां गिनाने की संभावना भी कम हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: क्या आपका पार्टनर स्वार्थी है? इन 3 आदतों से करें पहचान और ऐसे करें डील

अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लें, न की पूरी बहस की

रिलेशनशिप हेल्दी बनाए रखने के लिए ये जरूरी है कि दोनों लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारी एक्सेप्ट करें. अगर किसी विवाद में आपकी भी कोई गलती है, तो उसे खुलेे दिल से मानें. दरअसल, एक मजबूत रिश्ता तभी बनता है जब दोनों पक्ष अपनी जिम्मेदारियों को समझें और केवल एक व्यक्ति पर दोष न डाला जाए.

बात ज्यादा बढ़ने लगे तो रुके

अगर बहस के दौरान आवाज ऊंची होने लगे या बातचीत बार-बार उसीी जगह घूमकर आ जाए, तो कुछ समय के लिए रुक जाना बिल्कुल ठीक है. आप शांत होोकर अपने पार्टनर से समय मांगे ताकि मुद्दा ज्यादा बढ़े नहीं. लेकिन ये भी जरूरी है कि तय समय केे बाद बातचीत दोबारा शुरू करें, ताकि सामने वाले को ये न लगे कि आप समस्या से बचने की कोशिश कर रहे हैं.

जरूरी बात

कुछ लोग आदत, तनाव या खुद को गलत साबित होने के डर की वजह से हर बात का दोष दूसरों पर डाल देते हैं. ऐसे मामलों में कई बार खुलकर और ईमानदारी से की गई बातचीत से स्थिति में सुधार आ सकता है. लेकिन अगर आपका जीवनसाथी लगातार आपको नीचा दिखाता है, हर बात को कंट्रोल करने की कोशिश करता है या आपको अपनी याददाश्त और इमोशन्स पर ही शक होने लगता है, तो ये सिर्फ कम्युनिकेशन की समस्या नहीं है. ऐसी स्थिति में किसी रिलेशनशिप काउंसलर याा किसी भरोसेमंद व्यक्ति से मदद लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

यह भी पढ़ें: पहली डेट पर लड़कों की इन 6 बातों पर नजर रखती हैं लड़कियां, रिलेशनशिप कोच ने बताया पहले ही कर लें तैयारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Relationship Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com