विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2025

बार-बार बुखार आना हो सकता है किसी बड़ी बीमारी का इशारा, इन 7 हेल्थ कंडीशन्स को न करें नजरअंदाज

Health Tips: बार-बार बुखार आने के पीछे कई सीरियस बीमारियां हो सकती हैं, जिनमें से 7 के बारे में यहां बताया गया है.

बार-बार बुखार आना हो सकता है किसी बड़ी बीमारी का इशारा, इन 7 हेल्थ कंडीशन्स को न करें नजरअंदाज
Health Tips: बार-बार बुखार आना हो सकता है किसी बड़ी बीमारी का इशारा.

Health Tips: अगर आपको बार-बार बुखार आता है, तो मामूली बात समझकर अनदेखी न करें. कई बार ये सिम्पल वायरल नहीं, बल्कि किसी अंदरूनी हेल्थ प्रॉब्लम की तरफ इशारा हो सकता है. आमतौर पर बुखार तब आता है जब बॉडी का इम्यून सिस्टम किसी इंफेक्शन से लड़ रहा होता है. लेकिन अगर हर कुछ दिन में दोबारा फीवर आने लगे, तो ध्यान देना जरूरी हो जाता है. बार-बार बुखार आने के पीछे कई सीरियस बीमारियां हो सकती हैं, जिनमें से 7 के बारे में यहां बताया गया है.

बार-बार बुखार आना इन बीमारियों का संकेत (Frequent fever is a sign of these diseases)

1. टाइफाइड

टाइफाइड एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है जो खराब पानी या गंदे खाने से फैलता है. इसमें लगातार बुखार रहता है और मरीज को पेट दर्द, उल्टी और सिरदर्द भी हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- World Bicycle Day: रोजाना 30 मिनट जरूर चलाएं साइकिल, लाभ जानकार हैरान हो जाएंगे आप

Latest and Breaking News on NDTV

2. ब्रूसीलोसिस

यह एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है जो संक्रमित पशु उत्पादों के कॉन्टैक्ट में आने से फैलता है. इसमें बार-बार बुखार आता है. साथ में पसीना आना, मसल्स पेन और कमजोरी भी हो सकती है.

3. यूटीआई (मूत्र मार्ग संक्रमण)

यूटीआई में पेशाब के समय जलन होती है और पेशाब बार-बार आती है. इसमें भी फीवर हो सकता है, खासकर जब इंफेक्शन ब्लैडर से ऊपर किडनी तक पहुंच जाए.

4. ल्यूपस

ल्यूपस एक ऑटोइम्यून डिजीज है जिसमें बॉडी का इम्यून सिस्टम खुद के टिशूज पर अटैक करने लगता है. इसमें हल्का बुखार बार-बार आ सकता है. साथ ही जोड़ों में दर्द, थकान और स्किन पर रैशेज भी हो सकते हैं.

5. मलेरिया

मलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारी है. इसमें ठंड लगकर तेज बुखार आता है जो तीन-तीन दिन के गैप में लौटता है. इसके साथ पसीना आना, सिरदर्द और थकान भी महसूस होती है.

6. डेंगू

डेंगू एक वायरल बीमारी है जो संक्रमित मच्छरों से फैलती है. इसमें तेज बुखार आता है और साथ में सिरदर्द, मसल्स और जोड़ों में दर्द भी होता है. बुखार जाने के बाद भी ये दोबारा आ सकता है.

7. टीबी (ट्यूबरक्लोसिस)

टीबी एक स्लो स्प्रेडिंग बैक्टीरियल इंफेक्शन है जो फेफड़ों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है. इसमें हल्का बुखार बना रहता है, खासकर शाम के वक्त. इसके अलावा रात में पसीना आना, वजन कम होना और लंबे समय तक खांसी रहना इसके कॉमन लक्षण हैं.

बढ़ा हुआ शुगर हार्ट के लिए कितना खतरनाक? डॉक्टर ने बताया किन बातों का रखें ध्यान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Frequent Fever, Health Alert, Health Tips, 7 Health Sign, How To Keep Herself Healthy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com