विज्ञापन

जोड़ों के दर्द के 5 आयुर्वेदिक उपाय, एक्सपर्ट से जानिए कैसे और कब करें इस्तेमाल

आज के समय में गलत खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और खराब लाइफस्टाइल के कारण भी लोगों में घुटनों, कंधों और अन्य जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ रही है. डॉ. रूपाली जैन के मुताबिक, ऐसे में कुछ आसान घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय अपनाकर जोड़ों के दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

जोड़ों के दर्द के 5 आयुर्वेदिक उपाय, एक्सपर्ट से जानिए कैसे और कब करें इस्तेमाल
जोड़ों के दर्द के आयुर्वेदिक उपाय
file photo

ठंड का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में जोड़ों का दर्द की समस्या बढ़ जाती है. हालांकि, आज के समय में जोड़ों का दर्द सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि कम उम्र के लोगों में इसकी शिकायत बढ़ रही है. आज के समय में गलत खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और खराब लाइफस्टाइल के कारण भी लोगों में घुटनों, कंधों और अन्य जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ रही है. हालांकि, इससे राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय और दवाओं का सेवन करते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, शरीर में वात दोष बढ़ने से जोड़ों में दर्द, अकड़न और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

यूट्यूब पर @AyurvedaforEveryoneOfficial के नाम से चैनल पर डॉ. रूपाली जैन ने इस संबंध में वीडियो शेयर किया है. डॉ. रूपाली जैन के मुताबिक, ऐसे में कुछ आसान घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय अपनाकर जोड़ों के दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है. चलिए आपको बताते है 5 ऐसे आयुर्वेदिक उपाय, जो जोड़ों के दर्द में राहत पहुंचाने में मददगार माने जाते हैं.

खानपान में पौष्टिक चीजें शामिल करें

आयुर्वेद में जोड़ों की हेल्थ के लिए कुछ खास फूड्स को लाभकारी माना जाता है. जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या है वे तिल, अलसी के बीज, हलीम के बीज, नारियल, सहजन यानी मोरिंगा और गोंद जैसी चीजों को भोजन में शामिल करें. इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को मजबूती देने और जोड़ों की देखभाल में मदद कर सकते हैं.

वात बढ़ाने वाली चीजों से बचें

डॉ. रूपाली जैन के अनुसार, कुछ खाने वाली चीजें वात दोष को बढ़ा सकती हैं. इसलिए छोले, राजमा, ज्यादा कच्चा खाना, ज्यादा हरी पत्तेदार सब्जियां, फर्मेंटेड फूड और बेकरी उत्पादों का सेवन सीमित मात्रा में करने चाहिए. इसके अलावा किसी भी खाने को एक दम नहीं छोड़ें, इससे पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

कब्ज की समस्या न होने दें

आयुर्वेद में पाचन तंत्र को हेल्दी रखना बहुत जरूरी माना गया है. कब्ज की समस्या होने पर शरीर में कई अन्य परेशानियां भी बढ़ सकती हैं. इसलिए पर्याप्त पानी पिएं, फाइबर से भरपूर भोजन करें.

रात में गर्म पानी के साथ लें ये पेस्ट

रात को सोने से पहले हल्के गर्म पानी में एक चम्मच तिल का तेल, थोड़ा सोंठ पाउडर और सेंधा नमक मिलाकर लें. ये शरीर को गर्माहट देने और वात संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है.

मालिश करें

जोड़ों के दर्द में तिल के तेल या सरसों के तेल से हल्की मालिश करना लाभकारी माना जाता है. नियमित मालिश से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और जोड़ों की अकड़न कम करने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें:- सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? न्यूरोलॉजिस्ट से जानिए किन संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

यह भी पढ़ें:- BP High रहता है तो सुबह-सुबह बनाकर पी लें ये ड्रिंक, डॉक्टर ने बताया पूरे दिन रहेगा कंट्रोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Joint Pain, Ayurvedic, Ayurvedic Remedies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com