विज्ञापन

क्या आपकी हड्डियां हो रही हैं कमजोर? रोज खाएं ये सुपरफूड्स, बढ़ेगी ताकत और मजबूती

हड्डियों में दर्द और कमजोरी से हैं परेशान? तो रोज खाएं ये सुपरफूड्स, फौलाद सी बनेगी कमजोर हड्डियां.

क्या आपकी हड्डियां हो रही हैं कमजोर? रोज खाएं ये सुपरफूड्स, बढ़ेगी ताकत और मजबूती
हड्डियों को मजबूत रखने के लिए क्या खाएं.
NDTV

सर्दियों का मौसम आते ही सबसे ज्यादा कमजोर हड्डियां और जोड़ों के दर्द की समस्या देखी जाती है. दरअसल इसकी एक वजह नहीं हैं बल्कि हमारी अनहेल्दी लाइफस्टाइल, घंटों बैठे रहना और खराब खानपान भी हड्डियों को कमजोर बना सकता है. अक्सर लोग हड्डियों की सेहत पर तब ध्यान देते हैं जब जोड़ों में दर्द, कमर दर्द या कमजोरी महसूस होने लगती है. हालांकि कुछ हेल्दी चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर इनसे बचा जा सकता है. तो चलिए जानते हैं हड्डियों की मजबूती के लिए क्या खाएं. 

हड्डियां कमजोर होने के शुरुआती लक्षण-

  • बार-बार कमर दर्द होना
  • सीढ़ियां चढ़ते समय घुटनों में दर्द
  • मामूली चोट में फ्रैक्चर का खतरा बढ़ना
  • मांसपेशियों में कमजोरी
  • शरीर में थकान महसूस होना
Latest and Breaking News on NDTV

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए क्या खाएं-

हड्डियों के लिए सिर्फ कैल्शियम ही नहीं, बल्कि विटामिन डी, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन भी जरूरी होते हैं. 

1. रागी-

रागी को कैल्शियम का अच्छा सोर्स  माना जाता है. यह उन लोगों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है, जो दूध का सेवन कम करते हैं. आप रागी को कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं, जैसे रागी से बनी रोटी, दलिया या डोसा, रागी का दलिया आदि. 

2. तिल-

तिल में कैल्शियम, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. ठंड में आप तिल को लड्डू, चटनी या सलाद में मिलाकर खा सकते हैं. 

3. दही-

दही कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. इसे खाने से हड्डियों को मजबूती मिल सकती है. दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखने में मदद करते सक हैं. दही को आप रायता, लस्सी के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं.

4. सोयाबीन-

सोयाबीन प्रोटीन और कई जरूरी मिनरल्स से भरपूर होती है. अगर आप वेजिटेरियन हैं और हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो कई तरह से सोयाबीन को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

कौन सी आदतें हड्डियों को कमजोर कर सकती हैं- 

  • जरूरत से ज्यादा कोल्ड ड्रिंक
  • अत्यधिक नमक
  • धूम्रपान
  • शराब का अधिक सेवन
  • शारीरिक गतिविधि की कमी

ये भी पढ़ें- हर‍ियाणा में बाजरा, तो पंजाब में मक्‍का, जानें ठंड में देश के किस कोने में खाई जाती है कौन सी रोटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Strong Bones, Strong Bones Food, Haddiyon Ke Liye Kya Khaye, Haddiyon Ki Kamjori Kaise Dur Karen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com