International Yoga Day 2024: ताड़ासन को माउंटेन पोज़ (Mountain Pose) के नाम से भी जाना जाता है. ये योग का एक बुनियादी और जरूरी आसन है. पीएम नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल पर शेयर वीडियो में ताड़ासन के बारे में बताया गया है. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर योगासन करते हुए खुद का AI वर्जन वीडियो शेयर किया है. वीडियो में बताया गया है कि ताड़ का अर्थ होता है ताड़ का पेड़. यानि इस योग को करने के दौरान आपके शरीर की स्थिति ताड़ के पेड़ के जैसी ऊंची और मजबूत हो जाती है. इस आसन में व्यक्ति अपनी पूरी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा को संतुलित करने का प्रयास करता है, ठीक वैसे ही जैसे एक पर्वत स्थिर और अडिग खड़ा होता है.
यह भी पढ़ें: रोज वृक्षासन करने से मिलते हैं ये 6 कमाल के फायदे, मन और शरीर के लिए अद्भुत, जानें करने का सही तरीका
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ताड़ासन करने के स्वास्थ्य लाभ | Health Benefits of Doing Tadasana
1. मांसपेशियों को मजबूत बनाना: ताड़ासन पैरों, टखनों, घुटनों और जांघों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है.
2. शरीर की मुद्रा में सुधार: यह आसन रीढ़ की हड्डी को सीधा और लंबा करता है, जिससे शरीर की मुद्रा में सुधार होता है.
3. संतुलन और स्थिरता: इस आसन से शरीर में संतुलन और स्थिरता बढ़ती है, जिससे व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से अधिक स्थिर महसूस करता है.
4. ब्लड फ्लो में सुधार: ताड़ासन से ब्लड फ्लो में सुधार होता है, जिससे शरीर के कई अंगों को ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं.
5. तनाव कम करना: यह आसन मानसिक तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है, जिससे मन शांत और केंद्रित रहता है.
6. पाचन में सुधार: ताड़ासन पाचन तंत्र को उत्तेजित करता है, जिससे पाचन क्रिया में सुधार होता है.
यह भी पढ़ें: सीढ़ी चढ़ते और उतरते समय करें ये 5 एक्सरसाइज, पेट का मोटापा होगा गायब, बाहर निकला पेट होने लगेगा अंदर!
ताड़ासन करने का सही तरीका | Right Way To Do Tadasana
- सीधे खड़े हो जाएं और अपने पैरों को पास-पास रखें.
- अपनी बाहों को शरीर के बगल में रखें और पैरों पर समान वजन डालें.
- गहरी सांस लें और अपने हाथों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं.
- हथेलियों को आपस में मिलाएं और हाथों को सिर के ऊपर सीधा करें.
- एड़ियों को धीरे-धीरे उठाएं और अपने शरीर का वजन पंजों पर डालें.
- शरीर को जितना हो सके लंबा खींचें.
- इस स्थिति में 10-30 सेकंड तक रहें और धीरे-धीरे सांस लें.
- संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें और अपनी निगाहें एक स्थिर बिंदु पर केंद्रित करें.
- धीरे-धीरे एड़ियों को नीचे लाएं और हाथों को वापिस नीचे लाएं.
- सामान्य स्थिति में लौट आएं और कुछ क्षण आराम करें.
ताड़ासन करते हुए पीएम मोदी AI वर्जन वीडियो:
हमारे साथ मनाएं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 : यहां पढे़ं और आसान तरीको से सीखें योग
फोकस और ब्रेन को पावरफुल बनाने में मदद करेंगे ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास करने से मिलेगा फायदा
गट हेल्थ को बेहतर करने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, दूर हो जाएगी पाचन संबंधी सभी समस्याएं
रोज वृक्षासन करने से मिलते हैं ये 6 कमाल के फायदे, मन और शरीर के लिए अद्भुत, जानें करने का सही तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं