विज्ञापन

नेपाल में सत्ता परिवर्तन में भारत का भी योगदान, देखिए अपने देश की मदद से हुआ मतदान

भारत ने नेपाल चुनावों से पहले 650 से अधिक वाहन और अन्य संसाधन उपलब्ध कराकर शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण मदद की है, जिससे दोनों देशों के संबंध मजबूत हुए हैं।

नेपाल में सत्ता परिवर्तन में भारत का भी योगदान, देखिए अपने देश की मदद से हुआ मतदान
  • नेपाल में हाल ही में हुए आम चुनावों में बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने शानदार सफलता हासिल की है
  • भारत ने चुनाव से पहले नेपाल को कुल 650 गाड़ियां और अन्य सामान दिये
  • भारत 2008 से नेपाल को चुनाव संबंधी सहायता देता रहा है, अब तक लगभग 2,400 वाहन गिफ्त उपहार में दिए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

नेपाल में 5 मार्च को आम चुनाव हुए, जिनके लिए मतगणना जारी है. बालेन शाह की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी इन चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है. नेपाल में छह महीने पहले हुए ‘Gen-Z' के विरोध प्रदर्शन के बाद यह पहला आम चुनाव है. ऐसे में इसे लेकर नेपाल के चुनाव आयोग को काफी मेहतन करनी पड़ी, इसमें भारत ने पड़ोसी देश का काफी सहयोग किया है. यह सहयोग भारत और नेपाल के बीच पारंपरिक 'बेटी-रोटी' संबंधों और दोस्ताना रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम है. नेपाल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए हैं और अब मतगणना जारी है.  

नेपाल चुनाव में बालेन शाह की आंधी 

नेपाल में Gen-Z अंदोलन के बाद हुए इस चुनाव में राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी के अलावा वोटर्स ने अन्‍य सभी पार्टियों को सिरे से नकार दिया है. ऐसा माना जा रहा है कि नेपाल के अगले प्रधानमंत्री, बालेन शाह ही होंगे. नेपाल में बालेन शाह की पार्टी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है. खबर लिखे जाने तक राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी ने 28 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 89 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. ऐसे में बालेन शाह का प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है. नेपाल चुनाव में अन्‍य पार्टियां का सूपड़ा साफ हो गया है. अन्‍य पार्टियों में से कोई भी 20 सीटें भी हासिल नहीं कर पाई है. CPN-UML 13 सीट, नेपाली कम्‍युनिस्‍ट पार्टी 10 सीट और नेपाली कांग्रेस सिर्फ 9 सीटों पर आगे चल रही है.      

Latest and Breaking News on NDTV

भारत की नेपाल को चुनाव के लिए मदद  

भारत ने नेपाल में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव के लिए काफी मदद की है. भारत सरकार के मुताबिक, भारत ने नेपाल को चुनाव संबंधी सहायता की तीन किस्तें सौंपी हैं, जिनमें 310 से अधिक वाहन और अन्य सामग्रियां शामिल हैं. इनमें नेपाली सेना के लिए 50 ट्रक भी शामिल हैं. भारत ने चुनाव से पहले नेपाल को कुल 650 गाड़ियां और अन्य सामान देने का वादा किया, जो पूरा भी किया. भारत की इस मदद से नेपाल में चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से चल पाई. नेपाल के गृह मंत्री ओम प्रकाश आर्यल ने भारत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मदद समय पर और महत्वपूर्ण है.  

सफल, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए भारत की नेपाल को बधाई
  

हम चुनावों के सफल संचालन और नेपाल के नागरिकों द्वारा आज किए गए लोकतांत्रिक जनादेश के पालन का स्वागत करते हैं, जिसमें उत्साहपूर्वक भागीदारी देखी गई. भारत ने नेपाल में शांति, प्रगति और स्थिरता का निरंतर समर्थन किया है और अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, इन चुनावों के लिए नेपाल सरकार के अनुरोध पर रसद सामग्री उपलब्ध कराई है. हम पारस्परिक लाभ के लिए अपने दोनों देशों और लोगों के बीच मजबूत बहुआयामी संबंधों को और अधिक मजबूत करने के लिए नेपाल की नई सरकार के साथ काम करने के लिए तत्पर हैं.

ये भी पढ़ें :- नेपाल चुनाव में दिग्गज धराशायी, बालेन शाह की आंधी में उड़े थापा, ओली, प्रचंड ने बचाई लाज

भारत करता रहा है नेपाल की मदद 

यह पहली बार नहीं है, जब भारत ने नेपाल की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है. दरअसल, नेपाल से भारत के 'बेटी-रोटी' वाले संबंध रहे हैं. ऐसे में सुख हो या दुख, भारत हमेशा नेपाल के साथ खड़ा रहा है. भारत 2008 से नेपाल को चुनाव संबंधी सहायता देता रहा है, जिसके तहत उसने विभिन्न नेपाली मंत्रालयों, विभागों और चुनाव आयोग को लगभग 2,400 वाहन गिफ्त उपहार में दिए हैं. आगामी चुनावों के लिए, भारत ने लगभग 650 वाहन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है, जिन्हें तीन किस्‍तों में नेपाल भेजा गया. नेपाल स्थित भारत दूतावास ने कहा कि यह निरंतर सहयोग भारत और नेपाल के बीच व्यापक विकास साझेदारी को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें :- कौन हैं बालेन शाह, जो बदलने वाले हैं नेपाल में राजनीति की तस्वीर? भारत से है खास कनेक्शन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com