विज्ञापन

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में वोट करेगी टीएमसी: सूत्र

कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए विपक्ष द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर संभावित चर्चा से कुछ दिनों पहले शुक्रवार को कहा कि यह प्रस्ताव नियमों और परंपराओं के अनुरूप है और इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए.

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में वोट करेगी टीएमसी: सूत्र
पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी
  • तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने का फैसला किया है
  • टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने सांसदों को अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने के निर्देश दिए हैं
  • कांग्रेस ने कहा है कि अविश्वास प्रस्ताव नियमों और परंपराओं के अनुसार है और सदन में चर्चा होनी चाहिए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

टीएमसी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में वोट करेगी. सूत्रों के मुताबिक टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने इस बारे में निर्देश दिए हैं. इससे पहले टीएमसी सांसदों ने स्पीकर को हटाने के नोटिस पर हस्ताक्षर नहीं किए थे. तब टीएमसी ने कहा था कि सीधे अविश्वास प्रस्ताव देने की बजाय पहले स्पीकर को पत्र लिखकर तीन दिनों का समय देना चाहिए. बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी हफ़्ते में कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने को लेकर नोटिस दिया था, जिस पर सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन चर्चा होगी. अब विपक्षी एकजुटता के मद्देनजर टीएमसी ने भी अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें : बजट सत्र का दूसरा चरण : ईरान-इजरायल युद्ध और स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर हंगामे के आसार

कांग्रेस ने क्या कुछ कहा

कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए विपक्ष द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर संभावित चर्चा से कुछ दिनों पहले शुक्रवार को कहा कि यह प्रस्ताव नियमों और परंपराओं के अनुरूप है तथा इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए. बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत नौ मार्च को होगी. लोकसभा में बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर उस दिन चर्चा हो सकती है. प्रस्ताव में, बिरला पर ‘‘खुलकर भेदभाव'' करने का आरोप लगाया गया है.

ये भी पढ़ें :  स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव, सरकार का होमवर्क, सांसदों के लिए व्हिप जारी, विपक्ष के मतभेद उजागर करने पर जोर

जयराम रमेश ने क्या कहा

इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस के अलावा सभी विपक्षी दलों के सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को हटाने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं. कहा गया है कि इस पर नौ मार्च को विचार किया जाएगा.'' उन्होंने कहा, ‘‘यह एक स्वस्थ, लोकतांत्रिक परंपरा है. हमने एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया है, जो नियमों के अनुसार है, परंपराओं के अनुसार है... अतीत में भी ऐसे मौके आए हैं. उदाहरण के लिए, 1954 में जब संयुक्त विपक्ष की ताकत मुश्किल से 50 सांसदों की थी और 489 सदस्यों के सदन में कांग्रेस के 364 सांसद थे, तब तत्कालीन अध्यक्ष जी वी मावलंकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था.'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com