जैसे-जैसे मौसम का तापमान बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे गर्मी भी अपने चरम पर पहुंचती जा रही है. इस मौसम में बाहर निकलना वैसे ही मुसीबत है और उन लोगों के लिए तो ये मौसम परेशानी का सबब बन जाता है जिन्हें जरूरत से ज्यादा पसीना आता है. थोड़ा बहुत पसीना आना तो गर्मी में आम बात है लेकिन कुछ लोगों को गर्मी हो या फिर सर्दी बहुत पसीना आता है और पसीने की वजह से तन से दुर्गंध भी आने लगती है. तो क्या इसे कम किया जा सकता है. जी हां, अगर आप अपनी लाइफस्टाइल में ये 5 बदलाव करेंगे तो आपको ओवर स्वेटिंग से छुटकारा मिल सकता है.
स्वेटिंग से बचने के लिए लाइफ स्टाइल में करें ये बदलाव
स्पाइसी फूड से बचें
जो लोग अपनी डाइट में बहुत ज्यादा तीखी चीजों को शामिल करते हैं उनके शरीर का तापमान बढ़ने लगता है और जब बॉडी ठंडी होती है तो खूब सारा पसीना निकलता है. ऐसे में आपको स्पाइसी फूड, प्रोसेस्ड फूड और फैटी फूड खाने से बचना चाहिए. इससे पसीना कम निकलता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लूज कपड़े चुनें
गर्मियों में पसीने से बचने के लिए हमेशा कॉटन के कंफर्टेबल लूज कपड़े पहने. गर्मियों में ऐसे फैब्रिक्स चुने जो पसीने को आसानी से सोख लेते हो और शरीर को ठंडा रखने में मदद करें. साथ ही आप पसीने से बचने के लिए डार्क कलर्स की जगह हल्के रंग का चुनाव करें. हल्के रंग में गर्मी का एहसास कम होता है.
गर्मियों में बालों को बेजान और रूखा होने से बचाना हैं तो इन 5 बातों का रखें ध्यान
आइसक्रीम और ठंडा खाने से परहेज करें
जिन लोगों को ज्यादा गर्मी लगती है उन्हें ठंडा खाना बहुत पसंद होता है. खासकर गर्मियों में आइसक्रीम, बर्फ का गोला जैसी चीजें मिल जाए तो शरीर को तुरंत ठंडक मिलने लगती है. लेकिन यह आपके पसीने का कारण भी होता है. दरअसल, हाई लेवल फैट और मीठी चीजें पाचन तंत्र को धीमा करती हैं और इससे शरीर में हीट बढ़ती है.
पानी से परहेज ना करें
अगर आप पसीने और तन की दुर्गंध से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो खुद को हाइड्रेट रखें और ढेर सारा पानी पिएं. इसके अलावा आप छाछ, डिटॉक्स वॉटर, नींबू पानी, ताजे फलों का जूस आदि चीजें पी सकते हैं. साथ ही कैफीन और शराब जैसी चीजों का सेवन नहीं करें, क्योंकि यह डिहाइड्रेशन को बढ़ाता है.
गर्मियों की हीट वेव से बचाएंगे ये कूल फेस मास्क, घर पर इस तरह बनाइए Aloevera Face Masks
एंटीपर्सपिरेंट का इस्तेमाल करें
एंटीपर्सपिरेंट का इस्तेमाल करने से आपको एक्सेस स्वेटिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है. आप इसे अपने सबसे ज्यादा पसीना आने वाले अंगों पर जैसे अंडर आर्म्स और गर्दन के पास लगा सकते हैं. लेकिन इसका इस्तेमाल हमेशा डॉक्टर की सलाह पर करें और माइल्ड एंटीपर्सपिरेंट का ही यूज करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं