विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2025

गर्मी में जल्दी खराब हो जाते हैं आम तो इस तरह से करें स्टोर, नहीं होंगे खराब

How to Store Mango: आम जल्दी खराब होने लगते हैं और फिर इन्हें फेंकना पड़ता है. अगर आपके पास भी एक बार में खूब सारे आम आ गए हैं और आप उन्हें खराब होने से बचाना चाहते हैं तो इस तरीके से करें उनको स्टोर. ऐसा करने से आपके आम काफी लंबे समय तक खाने लायक बने रहेंगे और खराब भी नहीं होंगे.

गर्मी में जल्दी खराब हो जाते हैं आम तो इस तरह से करें स्टोर, नहीं होंगे खराब
How to Store Mango: आम को स्टोर करने का सही तरीका.

How to Store Mango: गर्मी अपने चरम पर है और इसी के साथ आम का मौसम भी आ गया है. आम खाने में तो बेहद स्वादिष्ट लगता है, लेकिन इतनी भयंकर गर्मी में एक समस्य होती है कि आम बहुत जल्दी खराब होने लगते हैं. अगर आप बाजार से आम खरीद कर लाते हैं तो इसको एक सीमित मात्रा में लाकर रख सकते हैं. लेकिन जिन लोगों की आम की बाग है या जिनके गांव से आम आते हैं उनके पास एक बार में ढे़र सारा आम आ जाता है. ऐसे में इन आमों को खराब होने से बचाना एक टफ टॉस्क होता है. आम जल्दी खराब होने लगते हैं और फिर इन्हें फेंकना पड़ता है. अगर आपके पास भी एक बार में खूब सारे आम आ गए हैं और आप उन्हें खराब होने से बचाना चाहते हैं तो इस तरीके से करें उनको स्टोर. ऐसा करने से आपके आम काफी लंबे समय तक खाने लायक बने रहेंगे और खराब भी नहीं होंगे.

ये भी पढ़ें- फ्रिज में रखे आटे की रोटी खाने के नुकसान जानते हैं आप? जान लें फिर नहीं खाएंगे कभी

आम को कैसे स्टोर करें ( How to Store Mango)

Latest and Breaking News on NDTV
  • आपको ध्यान रखना है कि जो आम ज्यादा पके हैं उनको पहले इस्तेमाल कर लें. 
  • जो आम कम पके हैं या फिर कच्चे हैं उनको सही तरीके से स्टोर करें.
  • आम को कभी भी एक के ऊपर एक ना रखें. ऐसा करने से आम दब सकते हैं और खराब हो सकते हैं. इसलिए ऐसा करने से बचे. 
  • आप आम को फ्रिज में भी स्टोर कर सकते हैं. लेकिन आपको इसके टेंपरेचर का ध्यान रखना है.  फ्रिज में स्टोर करते टाइम इसे प्लास्टिक बैग में नहीं रखें. अगर आम पूरी तरह से पके नहीं हैं तो आप इन्हें बाहर रख सकते हैं.
  • अगर आप आम को बाहर रख रहे हैं तो उनको ऐसी जगह पर स्टोर करें जहां पर ठंडक रहती है. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Store Mango, Mango Storage Tips For Summer, Keep Mangoes Fresh In Hot Weather, Prevent Mangoes From Spoiling, Best Way To Store Ripe Mangoes, Aam Ko Kharab Hone Se Kaise Bachaye, Aam Ko Kaise Store Kare, Aam Ko Store Karne Ka Sahi Tarika
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com