- गर्मियों में स्किन का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है.
- तेज धूप और गर्म हवाएं स्किन को डैमेज करती हैं.
- ये होममेड फेस मास्क आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करेंगे.
Skin Care: गर्मियों की आहट सुनाई दे रही है. कुछ ही दिनों में गर्म हवाओं का दौर चलेगा और हीट वेव से चेहरा और नाजुक त्वचा झुलसने लगेगी. हीट वेव का सबसे ज्यादा असर चेहरे पर पड़ता है और वो सूखे फूल की तरह कुम्हला जाता है. इससे चेहरा ना केवल डल हो जाता है बल्कि रूखा और बेजान भी दिखने लगता है। ऐसे में अगर आपको इन लू भरी हवाओं से अपने चेहरे की नमी बचाए रखनी है तो आपको कुछ कूल फेस मास्क यूज करने होंगे जो आपके चेहरे को सुरक्षा प्रदान करेंगे. इन फेस मास्क को आप घर पर ही बड़ी आसानी से बना सकते हैं और इनके इंग्रीडिएंट्स भी नैचुरल हैं इसलिए साइड इफेक्ट का खतरा भी नहीं रहेगा. चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ कूलिंग फेस मास्क बनाने के तरीके.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खीरे और एलोवेरा का फेस मास्क
एक खीरे को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लीजिए. इसे एक बाउल में निकालिए और इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जैल डालकर अच्छे से मिक्स कीजिए और चेहरे पर लगा लीजिए. इससे चेहरे पर कूलिंग और नैचुरल नमी बनी रहेगी और इसका निखार भी बना रहेगा. खीरा त्वचा को ठंडक देने के साथ साथ त्वचा को नमी देता है और झुलसी त्वचा को भी हील करता है. वहीं एलोवेरा जेल त्वचा को निखार और जरूरी पोषण देता है.
रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं यह जेल, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर नहीं होगा यकीन
पुदीने और दही का फेस मास्क
दही चेहरे को पोषण देता है और मॉस्चुराइजेशन बनाए रखता है, जबकि पुदीना चेहरे को हीट वेव से बचाकर ठंडक प्रदान करता है. इसके लिए आपको पुदीने की कुछ ताजी पत्तियां लेनी होंगी. इन पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लीजिए और दही में अच्छी तरह मिक्स कर दीजिए. इसे चेहरे पर मास्क की तरह लगाइए.
चेहरे पर लगाएं सब्जियों के छिलके, जवां दिखने में करेंगे मदद साथ ही दमक उठेगा चेहरा
चंदन और गुलाबजल का मास्क
चंदन चेहरे को नैचुरल निखार देने के साथ साथ पोषण देता है और वहीं गुलाबजल ठंडक देता है. एक से डेढ़ चम्मच चंदन पाउडर कटोरी में निकाल लीजिए. इसमें गुलाब जल डालकर अच्छा सा पतला पेस्ट बना लीजिए. इसे चेहरे पर लगाइए और सूखने पर धो लीजिए. इससे चेहरे को ठंडक भी मिलेगी और उसकी नमी भी बनी रहेगी.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं