Summer Hair Care: गर्मियो ने दस्तक दे दी है और इसी के साथ शुरू होती है गर्मियों के मौसम में होने वाली तेज धूप से स्किन और बालों के डैमेज होने की शुरूआत. गर्मी आते ही तेज धूप, पसीना और प्रदूषण स्किन और बालों को नुकसान पहुंचाती है. हालांकि हम स्किन के लिए सनस्क्रीन जैसी कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं जिससे हम इसका ध्यान रख सकें लेकिन इन सबके बीच हम अपने बालों की देखभाल करना भूल जाते हैं जिससे वो बेजान और रूखे हो जाते हैं. तो आइए जानते हैं इस तेज धूप से हम अपने बालों की रक्षा कैसे करें.
शैंपू
कई बार गर्मियों में हर रोज शैंपू करते हैं जिससे बाल डैमेज होते हैं. अगर आप बालों को धोते हैं तो डायरेक्ट शैंपू न डालें पहले बालों को पानी से धुले उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें. हफ्ते में दो बार ही शैंपू करें. साथ ही शैंपू लगाने के बाद बालों को ज्यादा रगड़े नहीं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कंडिशनर
बालों को शैंपू करने के बाद उनपर कंडिशनर करें. यह बालों को मुलायम बनाता है साथ ही बालों को उलझने से भी रोकता है. कंडिशनर से बालों को पोषण मिलता है. इसलिए शैंपू के बाद इसका इस्तेमाल करें.
स्कार्फ पहनें
तेज धूप में जाने से पहले बालों को कवर करें. सूरज की रोशनी जब डायरेक्ट बालों पर पड़ती है तो इससे वो बेजान होते हैं. इसलिए घर से बाहर निकतले वक्त बालों को अच्छी तरह से कवर कर लें.
अगर आप PCOS से पीड़ित हैं तो भूलकर भी न खाएं ग्लूटिन वाले आहार, जानिए इसके कारण
हेयर पैक लगाएं
बालों को डैमेज होने से बचाने के लिए आप घर पर बनाए होममेड हेयर पैक का इस्तेमाल करें. यह बालों को पोषण देगा और उनको डैमेज होने से भी बचाएगा.
स्टेटनर/हेयर ड्रायर
बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर और सीधे करने के लिए स्टेटनर के इस्तेमाल को कम करें. बालों को नेचुरल तरीके से सूखने दें साथ ही अगर बालों को स्ट्रेट कर रहे हैं तो उसके ऊपर हीट कंट्रोलर लगाएं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं