Benefits Of Eating Black Pepper: काली मिर्च को मसालों की रानी भी कहा जाता है. ये केवल हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है. इसमें कई औषधीय गुण होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. अगर इसे सोने से पहले सही तरीके से खाया जाए, तो यह कई स्वास्थ्य लाभ दे सकती है. काली मिर्च के फायदे इतने हैं कि इन्हें नजरअंदाज करना किसी भी कीमत पर सही नहीं होगा. हम सभी खुद को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं. कुछ घरेलू नुस्खे सेहत के लिए चमत्कारिक काम करते हैं. घी, शहद और गुनगुने पानी के साथ काली मिर्च का सेवन भी उन्हीं नु्स्खों में से एक है. आपको बता दें काली मिर्च के स्वास्थ्य लाभों की फहरिस्त काफी लंबी है. इसके सभी फायदे लेने के लिए यहां बताए गए तरीके से काली मिर्च का सेवन करें. आइए जानते हैं कि रात को बिस्तर पर जाने से पहले काली मिर्च का सेवन किस प्रकार फायदेमंद हो सकता है और इसे किस चीज में मिलाकर खाना चाहिए.
काली मिर्च के बेहतरीन फायदे | Kali Mirch Khane Ke Fayde
1. पाचन में सुधार
काली मिर्च में पाइपेरिन नामक यौगिक पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को तेज करता है. सोने से पहले काली मिर्च का सेवन गैस, अपच और पेट की अन्य समस्याओं से राहत दिला सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. इम्यूनिटी मजबूत बनाती है
काली मिर्च में एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. यह सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचाने में सहायक है.
यह भी पढ़ें: किशमिश को दूध में भिगोकर नहीं, बल्कि इस तरीके से खाना किसी वरदान से कम नहीं, ये 6 लोग तो जरूर करें सेवन
3. नींद में सुधार
अगर आप नींद की समस्या से परेशान हैं, तो काली मिर्च का सेवन आपको राहत दे सकता है. यह शरीर को आराम देता है और स्लीप क्वालिटी को बेहतर बनाता है.
4. वजन घटाने में मददगार
काली मिर्च मेटाबॉलिज़्म को तेज करती है और फैट बर्निंग प्रक्रिया को बढ़ावा देती है. रात में इसका सेवन वजन घटाने में मदद कर सकता है.
5. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
काली मिर्च का नियमित सेवन त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाता है. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा करते हैं.
यह भी पढ़ें: तेजी से वजन बढ़ाने के लिए ये 3 ड्राई फ्रूट जरूर खाएं, दुबला-पतला शरीर बनेगा ताकतवर, कमजोरी होगी दूर
5. डायबिटीज में सहायक
काली मिर्च ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है. यह शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाती है और डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है.
6. सांस संबंधी समस्याओं में लाभकारी
काली मिर्च बलगम को कम करने और फेफड़ों को साफ करने में मदद करती है. यह अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं में उपयोगी मानी जाती है.
7. एंटी-कैंसर गुण
इसमें मौजूद पाइपरिन नामक तत्व कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में सहायक होता है. यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और सेल्स को हेल्दी रखता है.
यह भी पढ़ें: क्या मूंगफली खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए? जानें और किन चीजों की होती है मनाही
8. मानसिक स्वास्थ्य में सुधार
काली मिर्च का सेवन ब्रेन फंक्शन को बेहतर करता है और याददाश्त को तेज करता है. यह अवसाद और तनाव को कम करने में सहायक हो सकता है.
काली मिर्च का सेवन किस चीज में मिलाकर करें? | What Should We Mix Black Pepper With?
दूध में काली मिर्च: एक गिलास गर्म दूध में एक चुटकी काली मिर्च का पाउडर मिलाएं. इसे सोने से पहले पिएं. यह न केवल पाचन को बेहतर बनाएगा बल्कि सर्दी-जुकाम में भी राहत देगा.
शहद और काली मिर्च: एक चम्मच शहद में थोड़ी-सी पिसी हुई काली मिर्च मिलाएं. यह मिश्रण गले की खराश और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद होता है.
गर्म पानी में काली मिर्च: गर्म पानी में काली मिर्च और नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है.
घी और काली मिर्च: एक चम्मच देसी घी में चुटकीभर काली मिर्च मिलाकर खाने से जोड़ों का दर्द और शरीर की थकान दूर होती है.
इन बातों का रखें ध्यान:
- काली मिर्च का बहुत ज्यादा सेवन न करें, क्योंकि यह पेट में जलन पैदा कर सकती है.
- अगर आपको पेट की अल्सर या गैस्ट्रिक की समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लें.
- छोटे बच्चों को काली मिर्च सीमित मात्रा में ही दें.
Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं