विज्ञापन
This Article is From May 29, 2025

10 घंटे तांबे के बर्तन में रखा पानी पीकर करें दिन की शुरूआत, कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी, पाचन के लिए कमाल, पढ़ें फायदे

Copper Vessel Water Benefits: एनआईएच के नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के 2012 में प्रकाशित एक स्टडी रिपोर्ट में 'ताम्रजल' का जिक्र है. 'ताम्रजल' कितना प्रभावशाली है, अध्ययन इसको लेकर ही हुआ. पाया गया कि तांबे में रखा जल ई. कोलाई बैक्टीरिया को पनपने नहीं देता, उन्हें खत्म कर देता है.

10 घंटे तांबे के बर्तन में रखा पानी पीकर करें दिन की शुरूआत, कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी, पाचन के लिए कमाल, पढ़ें फायदे
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के 2012 में प्रकाशित एक स्टडी रिपोर्ट में 'ताम्रजल' का जिक्र है.

Copper Vessel Water Benefits: तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, पानी को जब 8 से 10 घंटे तक तांबे के बर्तन में रखा जाता है, तो उसमें तांबे के सूक्ष्म कण घुल जाते हैं और वह 'ताम्रजल' बन जाता है, जो शरीर के लिए औषधि की तरह काम करता है. यह पानी शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे हार्ट रिलेटेड डिजीज का खतरा कम हो जाता है.

यह भी पढ़ें: आंतों में जमी गंदगी का काल है ये चीज, सुबह गुनगुने पानी में खाने से पूरा पेट हो जाएगा साफ

एनआईएच के नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के 2012 में प्रकाशित एक स्टडी रिपोर्ट में 'ताम्रजल' का जिक्र है. 'ताम्रजल' कितना प्रभावशाली है, अध्ययन इसको लेकर ही हुआ. पाया गया कि तांबे में रखा जल ई. कोलाई बैक्टीरिया को पनपने नहीं देता, उन्हें खत्म कर देता है.

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने के फायदे (Benefits of Drinking Water Kept In A Copper Vessel)

वैज्ञानिकों ने पाया कि तांबे में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को भीतर से साफ करने का काम करते हैं. वैज्ञानिकों ने अपने रिसर्च में पाया है कि तांबे में कीटाणु मारने की ताकत होती है. अगर पानी को कुछ घंटों तक तांबे के बर्तन में रखा जाए, तो उसमें मौजूद कुछ हानिकारक बैक्टीरिया मर सकते हैं.

आयुर्वेद के अनुसार, तांबे के बर्तन में रखे गए पानी को पीने से खून साफ होता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है. जब कोलेस्ट्रॉल सही लेवल पर रहता है, तो हार्ट डिजीज का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है. इससे ब्लॉकेज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक जैसी समस्याओं से बचाव होता है. इसके अलावा, तांबे का पानी पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है, जिससे खाना अच्छे से पचता है और शरीर को पूरा पोषण मिलता है. इससे मोटापा नहीं बढ़ता, यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है.

यह भी पढ़ें: मानसून अपने साथ लाता है ये 7 बीमारियां, जरा सी चूक बना सकती है आपको बीमार, जानें कैसे करें बचाव

सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है. यह न केवल हार्ट को मजबूत बनाता है, बल्कि संपूर्ण शरीर की कार्यप्रणाली को संतुलित रखता है. आज के समय में जब हार्ट डिजीज तेजी से बढ़ रही हैं, ऐसे में यह प्राकृतिक उपाय बहुत उपयोगी हो सकता है. यह सस्ता, सुरक्षित और वैज्ञानिक रूप से भी प्रमाणित तरीका है, जिसके फायदे ज्यादा हैं.

Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Copper Vessel Water Benefits, Drinking Copper-infused Water For Health, Copper Vessel Water For Digestion, Lower Cholesterol Naturally With Copper Water, High BP Control With Copper Water, Ayurvedic Benefits Of Copper Water, Morning Hydration With Copper Vessel, Copper Water Detox Properties, Boost Immunity With Copper-infused Water
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com