- चने का पानी कब्ज से छुटकारा दिलाने और ताकत बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है.
- इसमें ढेर सारे विटामिन और खनिज पाए जाते हैं.
- भीगे हुए चने का पानी त्वचा को आंतरिक रूप से साफ करने में भी मदद करता है.
Benefits Of Soaked Gram Water: अच्छी सेहत पाने अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए लोग खान-पान से लेकर सुबह की डाइट में भीगे चने, बादाम जैसी चीजों का सेवन करते हैं, चने को रात को पानी में भिगोकर सुबह सेवन करने से सेहत को जबरदस्त फायदे होते हैं. इसमें पाचन तंत्र को इंप्रूव करना, कब्ज की समस्या से छुटकारा पाना, ताकत और एनर्जी बढ़ाना शामिल हैं. आपने कई लोगों से सुना होगी कि सुबह भीगोए हुए चने खाओं और ताकत बढ़ाओं. सभी जानते हैं कि अंकुरित चने खाने के अनगिनत फायदे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस पानी में चना भिगोकर रखा जाता है, उसे पीने के कई फायदे होते हैं. इसलिए जो लोग कच्चे चने खाना पसंद नहीं करते हैं वे चने का पानी पी सकते हैं, यह स्वास्थ्य के लिए कमाल के लाभ देता है. चने का पानी भीगे हुए चने की तरह आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है. यहां चने का पानी पीने के कुछ स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया गया है जिन्हें आपको मिस नहीं करना चाहिए.
चने का पानी क्यों एक अद्भुत ड्रिंक है? | Why Is Gram Water A Wonderful Drink?
चना कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम और विटामिन ए, बी, सी, डी से भरपूर होता है. यह पूरी तरह से पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें ढेर सारे विटामिन और खनिज पाए जाते हैं. अगर भीगे हुए चने का पानी रोज सुबह खाली पेट पिया जाए तो शरीर कई बीमारियों से दूर रख सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खाली पेट भीगे हुए चने के पानी पीने के फायदे | Benefits Of Drinking Soaked Gram Water On An Empty Stomach
वेट लॉस करने वालों के लिए कमाल: चने में काफी मात्रा में फाइबर होता है. अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना भीगे हुए चने का पानी पिएं. इसे पीने से थकान और कमजोरी महसूस नहीं होती और पेट भी लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है.
कब्ज का रामबाण इलाज है: वेट लॉस में मददगार फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करने में भी काफी लाभकारी साबित होता है. यह कब्ज को दूर करने और पेट साफ करने में बहुत मदद करता है. साथ ही यह गैस, अपच जैसी समस्याओं से भी निजात दिलाता है.
स्किन पर लाता है नेचुरल चमक: भीगे हुए चने का पानी त्वचा को आंतरिक रूप से साफ करने में भी मदद करता है. यह कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं से बचाता है और प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाने का काम करता है.
इम्यून सिस्टम बेहतर होता है: चने में काफी मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, फास्फोरस पाया जाता है. जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में लाभदायक होते हैं. रोज सुबह खाली पेट कच्चे चने के पानी का सेवन करने से शरीर हर तरह की बीमारियों से सुरक्षित रहेगा और बार-बार बीमार होने का खतरा भी कम हो सकता है.
ब्लड शुगर लेवल को रखता है कंट्रोल: भीगे हुए चने का सेवन करते हैं तो आपके डायबिटीज के खतरे से बच सकते हैं. रोजाना चने का पानी पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है.
भीगे हुए चने का पानी बनाना आसान है | Soaked Gram Water Is Easy To Make
- रात को सोने से पहले चने को धोकर रात भर के लिए पानी में भिगो दें.
- इस पानी को सुबह खाली पेट पिएं.
- अगर आप कच्चे चने का पानी भी नहीं पीना चाहते हैं तो चने को उबाल लें.
- उबालने के दौरान जो पानी बचा हो उसे आप पी सकते हैं.
- पानी को छानने के बाद इसमें भुना जीरा, काला नमक और नींबू डालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं.
क्या है बच्चे पैदा करने की सही उम्र-
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं