सुबह पेट साफ न हो, तो पूरा दिन भारी-भारी लगता है. सिर में दर्द, गैस, पेट फूलना, चिड़चिड़ापन. यही कब्ज है. आजकल कब्ज हर दूसरे आदमी की दिक्कत बन गई है. बच्चे हों, जवान हों या बुजुर्ग, सब परेशान हैं. वजह है, गलत खाना, कम पानी पीना, देर तक बैठना. हाल ही में इंस्टाग्राम पर आचार्य मनीष ने अपने वीडियो में कब्ज के लिए एकदम आसान घरेलू नुस्खा बताया है. सिर्फ 2 अंजीर और 2 आंवले का नुस्खा, तो चलिए जानते हैं कैसे करना है इसका सेवन.
क्या है कब्ज होने की वजह-
- पानी कम पीना
- फाइबर वाला खाना कम खाना
- मैदा, जंक फूड ज्यादा खाना
- देर तक एक जगह बैठे रहना
- रात को देर से खाना
- टेंशन लेना
यहां देखें वीडियो-
रात को 2 अंजीर भिगोकर क्यों रखें?
रात को सोने से पहले 2 सूखे अंजीर लीजिए. एक कटोरी पानी में भिगोकर रख दीजिए. सुबह उठते ही उन भीगे हुए अंजीरों को अच्छी तरह चबा-चबाकर खाइए. अंजीर में फाइबर बहुत ज्यादा होता है. भिगोने से अंजीर नरम हो जाता है और उसका फाइबर पेट में जाकर मल को नरम कर देता है. आचार्य मनीष कहते हैं, अंजीर को निगलना नहीं है, चबा-चबाकर खाना है. चबाने से मुंह की लार अंजीर के साथ मिल जाती है, जो पाचन को और अच्छा करती है. अंजीर खाने के बाद जो पानी बचा है, उसको भी पी लीजिए. उसमें भी अंजीर का गुण आ जाता है.
दिनभर गुनगुना पानी क्यों पीना चाहिए?
आचार्य मनीष कहते हैं, पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पीजिए. ठंडा पानी, फ्रिज का पानी, कोल्ड ड्रिंक मत पीजिए. गुनगुना पानी पेट की आंतों को साफ करता है. मल को नरम करता है. खाना पचाने में मदद करता है.
कैसे पिएं? सुबह उठते ही 1-2 गिलास गुनगुना पानी पीजिए. अंजीर खाने के बाद भी गुनगुना पानी पीजिए. दिन में 8-10 गिलास पानी पीजिए. एक बात याद रखिए, खाना खाने के तुरंत बाद पानी मत पीजिए.
कब्ज के लिए आंवले का जूस-
अगर अंजीर और पानी से भी कब्ज ठीक न हो, तो आचार्य ने एक और पावरफुल नुस्खा बताया है. आंवले का जूस 2 ताजे आंवले लीजिए. इनको धोकर मिक्सी में थोड़े से पानी के साथ पीस लीजिए. छानकर जूस बना लीजिए. अंजीर खाने के बाद ये 2 आंवले का जूस पी लीजिए. आंवले में विटामिन सी और फाइबर बहुत होता है. ये आंतों को ताकत देता है. पेट को अंदर से साफ करता है. लीवर को भी ठीक करता है. एक जरूरी बात आंवले का जूस खाली पेट ही पीना है. इसके बाद 30 मिनट तक कुछ मत खाइए.
ये भी पढ़ें- क्या आपके मुंह से भी आती है बदबू? जानिए कारण और बचाव के घरेलू उपाय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं