महिलाएं अक्सर घर, बच्चे और ऑफिस के काम के चक्कर में अपनी सेहत का ख्याल रखना भूल जाती हैं. 40 के बाद औरत का शरीर बदलने लगता है. पहले जैसी एनर्जी नहीं रहती, बाल झड़ने लगते हैं, थकान हर समय रहती है, हड्डियों में दर्द, पीरियड्स में गड़बड़, मूड स्विंग, नींद न आना और वो सोचती हैं, ये तो उम्र है, ऐसा ही होता है. लेकिन हाल ही में एक्सपर्ट डॉ. शुभम वत्स्य ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर महिलाओं के लिए 5 ऐसे सीड्स बताएं हैं जिनके सेवन से वो खुद को हेल्दी रख सकती हैं. तो चलिए जानते हैं उन सीड्स के बारे में.
5 फूड्स जो हर महिला को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए-
1. हलीम सीड्स- (Halim Seeds)
अगर आप अक्सर थकान महसूस करती हैं या फिर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, तो हलीम सीड्स आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. डॉक्टर के मुताबिक, हलीम सीड्स आयरन और फोलेट का सबसे बेहतरीन नेचुरल सोर्स हैं. बस आधा चम्मच हलीम सीड्स रोज लें. आप इसके लड्डू बनाकर भी खा सकते हैं.
2. आंवला- (Amla)
आंवला को हमारी सेहत के लिए सदियों से बहुत गुणकारी माना गया है. यह विटामिन सी का सबसे बेहतरीन सोर्स है. यह स्किन में कोलाजन बनाता है, जिससे चेहरे पर कसावट आती है और स्किन यंग दिखती है. इसके अलावा यह आपकी इम्यूनिटी मजबूत करता है और ब्लड में शुगर के लेवल को बढ़ने से रोकता है. आप आंवले को कच्चा खा सकते हैं, अचार बनाकर खा सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
3. अलसी के बीज- (Flaxseeds)
पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग्स होना या पीएमएस (PMS) की समस्या से ज्यादातर महिलाएं परेशान रहती हैं. ऐसे में अलसी के बीज यानी फ्लैक्स सीड्स बहुत मददगार साबित हो सकते हैं. क्योंकि अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड काफी ज्यादा मात्रा में होता है. यह महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. आप अलसी के बीज को रोस्ट करके सलाद, सब्जी में डालकर खा सकते हैं.
4. तिल और कद्दू के बीज- (Sesame & Pumpkin Seeds)
सफेद या काले तिल और कद्दू के बीज आपकी बोन हेल्थ और ओवरीज के सपोर्ट के लिए बेहद जरूरी हैं. तिल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है. वहीं कद्दू के बीज में मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं. ये आपकी स्किन को बेहतर बनाते हैं, हार्मोन्स को मैनेज करते हैं और पीरियड्स से पहले होने वाले दर्द व ऐंठन में आराम पहुंचाते हैं. आप इन दोनों सीड्स को रोस्ट करके, लड्डू बनाकर, या पीसकर पाउडर के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं.
5. डार्क चॉकलेट-
अगर आप सही चॉकलेट चुनते हैं, तो यह आपकी हेल्थ को कई फायदे पहुंचाती है. कम से कम 70 परसेंट ज्यादा डार्क चॉकलेट का एक छोटा सा टुकड़ा रोज खाना आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा है. यह न सिर्फ आपके मूड को तुरंत फ्रेश कर देता है, बल्कि स्ट्रेस को कम करने में भी मदद कर सकता है.
ये भी पढ़ें- युवा हैं तो भी रहें सावधान! दिखें ये 5 लक्षण, तो भूलकर भी न करें इग्नोर, हो सकता है कोलोरेक्टल कैंसर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं