How Smoking Affects Your Brain Health
Smoking Effect On Brain: हमने अक्सर यह सुना है कि सिगरेट और गांजा पीने से हमारे फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं धूम्रपान करने से आपके दिमाग पर भी बुरा असर पड़ सकता है. जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने, हाल ही में कि गई एसोसिएशन ऑफ कैनाबिस नामक एक स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि सिगरेट और गांजा का सेवन हमारे दिमाग को समय से पहले बूढ़ा बना रहा है.

Photo Credit: Pexels
कितने लोगों पर हुई रिसर्च?
- किंग्स कॉलेज लंदन और यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ के वैज्ञानिकों ने 72,000 से ज्यादा लोगों पर लगभग 100 स्टडीज की जांच की.
- रिजल्ट्स में पता चल, जो लोग सिगरेट और गांजा पीते हैं उनके दिमाग पर बुरा असर पड़ता है.
दिमाग के किन हिस्सों पर पड़ता है असर?
वैज्ञानिकों के अनुसार, धूम्रपान दिमाग के कई जरूरी हिस्सों को अंदर से कमजोर कर देता है,
- इमोशन और डर: स्टडी के अनुसार गांजा पीने वालों में एमिग्डाला छोटा हो सकता है, जो न सिर्फ डर और चिंता को बढ़ा सकता है, बल्कि मुश्किल परिस्थिति में सही निर्णय लेने में मुश्किल भी पैदा कर सकता है.
- याददाश्त और सीखना: तंबाकू का ज्यादा सेवन हिप्पोकैम्पस को सिकोड़ सकता है, जिसके कारण आप बातें जल्दी भूल सकते हैं और नई चीजें याद रखने में आपको दिक्कत हो सकती है.
- भूख-प्यास और दर्द का एहसास: इंसुला वह हिस्सा है जो शरीर की जरूरतें महसूस कराता है, नुकसान के बाद आपको भूख-प्यास का सही संकेत नहीं मिलता, चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है और शरीर का बैलेंस बिगड़ने लग सकता है.
- सोचने की क्षमता: ग्रे मैटर दिमाग की सबसे अहम परत है जो सोचने, समझने और निर्णय लेने का आधार है. ऐसे में अगर आप ज्यादा धूम्रपान करते हैं, तो इससे आपका दिमाग सुस्त हो सकता है, फोकस करना मुश्किल हो सकता है और मानसिक थकान बढ़ सकती है.
- रिसर्च में पाया गया है ज्यादा सिगरेट पीने से ज्यादा दिमाग सिकुड़ने का खतरा बढ़ सकता है और अगर आप लंबे समय तक धूम्रपान कर रहे हैं, तो याददाश्त सबसे पहले प्रभावित हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: मोबाइल की लत से कमजोर हो रही हैं आंखें? ये 1 घरेलू नुस्खा बढ़ा सकता है रोशनी!
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Side Effects Of Tobacco, Ganja Pine Se Kya Hota, Cannabis, Faster Brain Aging, Memory Loss Due To Smoking