Skin Care: एक अच्छी स्किन आपको खूबसूरत दिखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो अपनी स्किन की केयर करना ही भूल जाता हैं. स्किन का नेचुरल ग्लो आपकी खूबसूरती को बढ़ाता है. लेकिन इन दिनों बढ़ रहा प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल और खान पान हमारी स्किन पर बहुत ज्यादा प्रभाव डालता है. इसलिए स्किन को स्पेशल केयर की जरूरत पड़ती है. कई लोग ऐसे भी होते हैं जो स्किन केयर तो करते हैं लेकिन उनकी की गई छोटी-छोटी गलतियों की वजह से उनको सही रिजल्ट नहीं मिल पाता. इसलिए आपको कुछ भी अप्लाई करने से पहले उसे लगाने का सही तरीका और किस प्रोडक्ट को पहले और किसको बाद में लगाना है ये जरूर पता होना चाहिए. तभी आपको बेहतर रिजल्ट मिल पाएगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
डॉक्टर किरण सेठी ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर करते हुए स्किन केयर रूटीन की बात करते हुए किस प्रोडक्ट को पहले और किसको बाद में कैसे लगाना है सब बताया है. अपने वीडियो में उन्होंने कहा, "मेरा सबसे पहला सवाल यह है कि, आप अपनी स्किन केयर कैसे करते हैं?"
लंबे समय तक जवां रहने के लिए अपनाएं ये उपाय
उन्होंने बताया, फेस को धुलने और साफ करने के बाद सबसे पहले उस फेस के उस एरिया पर ध्यान देंगे जिस पर आपको दाग और पिगमेंटेशन है. इसके लिए सबसे पहले हम एक बूंद सीरम लेंगे और उसे आंखो के नीचे और उस एरिया पर लगाएंगे जहां पर पिगमेंटेशन है. अब इसको सेट होने के लिए 1 मिनट देंगे. इसके बाद विटामिन सी सीरम के 2-3 ड्रॉप लें उसे हाथों पर अच्छे से रब करें और पूरे फेस पर अच्छे से लगाएं और इसको अपनी गर्दन पर भी लगाकर 1 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद आपको लगाना है मॉइश्चराइजर एक अच्छी मात्रा में उसकों ले और अपने पूरे फेस पर नेक को कवर करते हुए इसको लगाएं और अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद आपको लगाना है सनस्क्रीन. ये रहा आपके स्किन केयर के लिए सही स्टेप.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं