Warning Signs of Suicide: आत्महत्या सिर्फ एक व्यक्तिगत निर्णय नहीं होती, बल्कि यह परिवार, दोस्तों और पूरे समाज को गहराई से प्रभावित करती है. कई बार लोग इस मुश्किल कदम को उठाने से पहले कुछ संकेत दिखाते हैं. अगर हम इन संकेतों को पहचान लें और समय पर मदद कर दें, तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं. आइए जानते हैं आत्महत्या के खास चेतावनी संकेतों (Suicide Warning Signs) के बारे में ताकि समय पर ऐसे लोगों की मदद की जा सके जो इस भयानक कदम को उठाने के बारे में सोच रहे हैं. डॉक्टर कामना छिब्बर ने ऐसे संकेतों के बारे में बताया है जो किसी व्यक्ति में आत्महत्या के विचार आने के दौरान देखे जा सकते हैं.\
ये भी पढ़ें- इन 9 तरह की कंडीशन में सबसे ज्यादा होता है आत्महत्या का खतरा, जानिए हाई रिस्क में कौन लोग
आत्महत्या के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज (Do Not Ignore These Signs of Suicide)
- मरने की इच्छा जताना या खुद को खत्म करने की बात करना.
- जीवन को बेकार, खाली या निराशाजनक बताना
- यह कहना कि कोई रास्ता नहीं है या वे फंसे हुए हैं
- बहुत ज्यादा भावनात्मक या शारीरिक दर्द की शिकायत करना
- खुद को दूसरों पर बोझ महसूस करना
- परिवार और दोस्तों से दूरी बनाना
- अपनी जरूरी या कीमती चीजें दूसरों को देना
- दोस्तों और परिवार से अलविदा कहना
- वसीयत बनाना या अपने काम निपटाना
- जान-बूझकर खतरनाक काम करना, जैसे बहुत तेज गाड़ी चलाना
- बार-बार मौत की बातें करना या सोचना
अन्य गंभीर चेतावनी संकेत (Other Serious Warning Signs)
अन्य गंभीर चेतावनी संकेत जो बताते हैं कि कोई व्यक्ति आत्महत्या की कोशिश कर सकता है, उनमें शामिल हैं:
- मूड में अचानक बदलाव, जैसे बहुत उदास से अचानक शांत या खुश हो जाना.
- आत्महत्या की योजना बनाना या तरीकों की तलाश करना (जैसे इंटरनेट पर जहरीली दवाइयां खोजना या बंदूक खरीदना)
- अपराधबोध या शर्म की भावनाएं जताना
- नशे का ज्यादा इस्तेमाल करना
- बेचैनी या चिड़चिड़ापन दिखाना
- खाने-पीने या सोने की आदतों में बदलाव
- गुस्सा दिखाना या बदला लेने की बातें करना
आत्महत्या के इन चेतावनी संकेतों को नजरअंदाज करना बेहद खतरनाक हो सकता है. अगर किसी व्यक्ति में ऐसे लक्षण नजर आ रहे हैं, तो उसे अकेला न छोड़ें और तुरंत प्रोफेशनल की मदद लें. समय रहते ध्यान और सहयोग देकर हम कई जिंदगियां बचा सकते हैं और लोगों को नई उम्मीद दे सकते हैं.
How to Manage Your Mental Health: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Parenting तक हर जरूरी बात
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं