विज्ञापन

दिवाली के बाद बढ़ जाता है प्रदूषण, क्या बच्चों के आउटडोर गेम्स बंद कर देने चाहिए?

दिवाली के बाद धुंधस और प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में पेरेंट्स के मन में यही सवाल रहता है कि क्या ऐसी स्थिति में बच्चों को बाहर खेलने देना चाहिए? यहां जानते हैं इस बारे में-

दिवाली के बाद बढ़ जाता है प्रदूषण, क्या बच्चों के आउटडोर गेम्स बंद कर देने चाहिए?
AQI and Children Health : क्या प्रदूषण में बच्चों को खेलने देना चाहिए?

दिवाली के बाद जैसे-जैसे प्रदूषण बढ़ता है, वैसे-वैसे माता-पिता की चिंता भी बढ़ने लगती है. घर के बाहर धुंध, हवा में धूल और बढ़ता AQI देखकर कई लोग बच्चों का बाहर निकलना ही बंद कर देते हैं. लेकिन क्या खराब हवा में बच्चों के आउटडोर खेल पूरी तरह रोक देने चाहिए? इस विषय को लेकर जयपुर स्थित सीके बिड़ला हॉस्पिटल के पीडियाट्रिक्स डिपार्टमेंट की एडिशनल डायरेक्टर डॉ. ललिता कनोजिया का कहना है कि बच्चों के खेल पूरी तरह बंद करना सही नहीं है. जररत इस बात की है कि माता-पिता हवा की गुणवत्ता के हिसाब से बच्चों की एक्टिविटी में बदलाव करें. यहां इस विषय को अच्छे से जानते हैं-

AQI देखकर तय करें खेलने का समय

डॉक्टर ललिता का कहना है कि माता-पिता को बच्चों को बाहर भेजने से पहले अपने एरिया का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) जरूर देखना चाहिए. AQI हवा में प्रदूषण के स्तर को दर्शाता है. जब AQI खराब या बहुत खराब श्रेणी में हो, तो बच्चों की आउटडोर गतिविधियों को सीमित करना चाहिए. विशेष रूप से अस्थमा, एलर्जी या सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित बच्चों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है.

खेलने के लिए सही समय और जगह को चुनें

डॉक्टर का कहना है कि हवा की गुणवत्ता अगर थोड़ी बेहतर लगे, तो बच्चों को उस समय बाहर खेलने दें. बिजी रोड, ट्रैफिक और निर्माण स्थलों के आसपास खेलने से बचाएं. पार्क और हरियाली वाले खुले स्थान बेहतर विकल्प हो सकते हैं. हालांकि, वहां भी AQI की स्थिति देखना जरूरी है.

प्रदूषण बढ़ने पर इनडोर एक्टिविटी कराएं

डॉ. ललिता कहती है कि जब प्रदूषण का स्तर अधिक हो, तो बच्चों को घर के अंदर ही एक्टिव रखें. डांस, योग, स्ट्रेचिंग, इनडोर गेम्स और हल्की फिजिकल एक्टिविटी एक अच्छा विकल्प है. इससे उनकी शारीरिक सक्रियता बनी रहती है और प्रदूषित हवा के संपर्क में आने का खतरा भी कम होता है.

बच्चों में प्रदूषण के इन लक्षणों को न करें इग्नोर

डॉक्टर कहती हैं कि प्रदूषण के संपर्क में आने से बच्चों को खांसी, गले में जलन, आंखों में पानी, सांस लेने में परेशानी और अस्थमा के लक्षण बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अगर खेलते समय बच्चे को सांस फूलने, सीने में जकड़न या लगातार खांसी की शिकायत हो, तो एक्टिविटी तुरंत रोकें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें.

ये भी पढ़ें - Delhi AQI: दिल्ली की जहरीली हवा से बचने के लिए लगाएं कौन सा मास्क, देखें कौन सा है सबसे असरदार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Children Health, Children Health Policy, Children Health Risk, Children Health Screening, Diwali Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com