विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2018

बार बार भूल जाते हैं चाबी! तो इस आसान तरीके से करें याद...

शोध में यह खुलासा हुआ कि योजनाओं को याद रखने में इन उपायों से फायदा होता है.

बार बार भूल जाते हैं चाबी! तो इस आसान तरीके से करें याद...
लंदन:

जब आप कोई महत्वपूर्ण काम भूल जाते हैं या घर की चाभी कहीं छोड़ आते हैं तो आपको खुद पर गुस्सा आता होगा. अगर ऐसा है तो जिस काम को आप याद करना चाहते हैं, उसका अभिनय करें या ऐसा करें जैसे आप वास्तव में वह काम कर रहे हैं. इससे आपको वह काम याद रखने में मदद मिलेगी. यह नुस्खा हाल ही में हुए एक शोध के बाद ईजाद हुआ है. शोध के निष्कर्ष के अनुसार, भविष्य के काम का अभिनय करने जैसी वैकल्पिक तकनीकें पीड़ित की स्मरणशक्ति बेहतर कर सकती हैं.

हैरान कर सकते हैं ये आंकडे, लड़कियों से कहीं ज्यादा लड़कों का होता है यौन उत्पीड़न

शोधकर्ताओं के अनुसार, इस तकनीक में कोई व्यक्ति जिस बात को याद रखना चाहता है, उसे जीवंत करें और इस तरह नाटक करें, जैसे वह उस काम को वास्तव में कर रहा है. 

इंग्लैंड के चिचेस्टर विश्वविद्यालय में मनोवैज्ञानिक और मुख्य शोधकर्ता एंटोनियो पेरिएरा के अनुसार, काम आने वाली चीजों को अक्सर भूलना अल्जाइमर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं.

स्तन कैंसर के 70 फीसदी मामलों में नहीं होती कीमोथेरेपी की जरूरत...

उन्होंने कहा, "शोध में यह खुलासा हुआ कि योजनाओं को याद रखने में इन उपायों से फायदा होता है."

 

और खबरों के लिए क्लिक करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Memory Loss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com