- हर कोई शिल्पा शेट्टी जैसी फिट बॉडी चाहता है.
- शिल्पा ने बताए Rowing Machine एक्सरसाइज करने के फायेद.
- फैट बर्न करने में बेहद फायदेमंद.
Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी फिटनेस फ्रीक हैं. यही वजह है कि 47 साल की होने के बावजूद भी शिल्पा खुद को फिट रखती हैं. उनको देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लगता है. शिल्पा फिटनेस फ्रीक होने के साथ ही फूडी भी हैं. ये बात उनके फैंस अच्छे से जानते हैं. हर किसी की तरह शिल्पा भी संडे की चीट डे सेलीब्रेट करती हैं. इस बार भी संडे को शिल्पा ने जबरदस्त ब्रंच के मजे लिए थे. उनके संडे ब्रंच को देखकर हर किसी के मुंह में पानी जरूर आया होगा. शिल्पा संडे बिंज क्या था जानने के लिए यहां क्लिक करें.
शिल्पा ने संडे को खाने के मजे तो लिए लेकिन क्या आपको पता है कि इस चीज मील के बाद मंडे को शिल्पा ने क्या किया है? अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं. सोमवार को शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर करते हुए फैंस को अपने मंडे मोटिवेशन के बारे में बताया है. शिल्पा ने एक रील शेयर की जिसमें वो एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं. शिल्पा काफी फनी स्टाइल में एक्सरसाइज कर रही हैं और इसी के साथ वो गाना भी गा रही हैं. शिल्पा का वीडियो फनी होने के साथ उन लोगों को भी इंस्पायर करता है जो फूडी हैं लेकिन खुद को फिट भी रखना चाहते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Shilpa Shetty ने शेयर किया फिटनेस वीडियो, Perfect Body Shape चाहिए तो करें ये एक्सरसाइज
शिल्पा ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है- चलो चलो अपनी नाव चलाओ, बहती धारा में. लाइफ हेल्दी रहने के लिए है. लाइफ में कई ऐसे दिन होते हैं जिसमें आप स्लो होते हैं, लेकिन फिर भी आपको चलना होगा' एक्सरसाइज के बारे में बताते हुए शिल्पा ने कहा- ये पूरी बॉडी की एक्सरसाइज है, जिसमें आपको लोअर बॉडी मसल्स, बॉडी बैक और अपर बॉडी मसल्स का इस्तेमाल करना पड़ता है. वर्कआउट का बेस्ट पार्ट यह है कि इससे पूरी मांसपेशियों की एक्सरसाइज हो जाती है. इसके साथ ही शिल्पा ने इस एक्सरसाइज के फायदों को भी बताया है.
शिल्पा वर्कआउट वीडियो-
शिल्पा ने बताया कि रोइंग न केवल आपकी बॉडी को स्ट्रांग करता है, इसके साथ ही यह आपकी मांसपेशियों को मजबूती देने के साथ बॉडी को परफेक्ट शेप भी देता है. इससे फैट कम होता है. साथ ही इसको करने से आपके ज्वाइंट्स पर भी अधिक तनाव नहीं पड़ता है. क्या आपने इसके पहले कभी ये एक्सरसाइज की है? अगर हां तो अपना एक्सपीरियंस जरूर शेयर करें.
<
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं