विज्ञापन

गोविंदा का 31 साल पुराना वो रोमांटिक गाना जो बन गया था आशिकों की पहली पसंद, दूरदर्शन से आकाशवाणी तक छाई थी कुमार सानू की आवाज

90 के दशक के रोमांटिक गाने अपनी मोहब्बत बयां करने के लिए सबसे बेस्ट होते हैं. 31 साल पहले कुमार सानू का एक गाना आया था, जो उस वक्त प्यार करने वालों का फेवरेट बन गया था.

गोविंदा का 31 साल पुराना वो रोमांटिक गाना जो बन गया था आशिकों की पहली पसंद, दूरदर्शन से आकाशवाणी तक छाई थी कुमार सानू की आवाज
गोविंदा का 31 साल पुराना वो रोमांटिक गाना जो बन गया था आशिकों की पहली पसंद
NDTV

मोहब्बत जब दिल में उतरती है तो नींद और चैन दोनों छीन लेती है. जिससे हम प्यार करते हैं रात भर आंखों में उसकी तस्वीर घूमती रहती है, दिल धड़कना सीख जाता है और बेचैनी की लहरें सांसों में घुल जाती हैं. इस दौरान प्यार में डूबा इंसान सिर्फ रोमांटिक गानों में अपनी दुनिया ढूंढने लगता है. ऐसे में 90 के दशक के रोमांटिक गाने अपनी मोहब्बत बयां करने के लिए सबसे बेस्ट होते हैं. 31 साल पहले कुमार सानू का एक गाना आया था, जो उस वक्त प्यार करने वालों का फेवरेट बन गया था.  

अनु मलिक का म्यूजिक 

इस गाने का नाम 'हम तुमसे मोहब्बत करके'  है. यह गाना 1995 की फिल्म गैम्बलर से है. जिसमें संगीत अनु मलिक ने दिया है और गाने के बोल नवाब आरजू ने लिखे. आवाज कुमार सानू और साधना सरगम की है. 'हम तुमसे मोहब्बत करके' मोहब्बत की बेचैनी को बहुत खूबसूरती से बयां करता है. इस गाने की गिनती 90 के दशक के रोमांटिक हिट्स गानों में होती है. दूरदर्शन के चित्रहार पर यह गाना खूब बजता था. आकाशवाणी पर भी कुमार सानू के इस गाने की डिमांड होती थी. 

फिल्म के बारे में 

फिल्म गैम्बलर में'हम तुमसे मोहब्बत करके' गाने के अलावा अन्य गाने भी हिट हुए थे. अन्य गानों में अलका याग्निक, देवंग पटेल, विनोद राठोड़ और साधना सरगम जैसे दिग्गज सिंगर्स ने गाया था. गैम्बलर का निर्देशन दयाल निहलानी ने किया और प्रोड्यूसर धीरजलाल शाह थे. मुख्य भूमिका में गोविंदा और शिल्पा शेट्टी हैं. गोविंदा पुलिस इंस्पेक्टर दयाशंकर पांडे के किरदार में हैं जबकि शिल्पा रितु बनी हैं. फिल्म मलयालम की आनवल मोथिरम की रीमेक है.गैम्बलर का बजट 5.50 करोड़ रुपये था और फिल्म ने सिनेमाघरों में 12.02 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 

यह भी पढ़ें | 90s में हर रविवार टीवी पर जरूर आता था ये गाना, कुमार सानू और आशा भोसले की आवाज बनी थी जवां दिलों की धड़कन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumar Sanu, Gambler, Gambler Movie, Govinda, Shilpa Shetty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com