विज्ञापन

अयोध्या-जनकपुर ट्रेन में नहीं चलेंगे VIP पास और कूपन, ID Proof के साथ सिर्फ 2 देशों के नागरिक ही कर सकेंगे सफर

Ayodhya Janakpur Train Inaugration date: अयोध्या कैंट से नेपाल के जनकपुर धाम के बीच शुरू होने जा रही नई ट्रेन सेवा के लिए भारतीय रेलवे ने सख्त नियम जारी किए हैं. इस विशेष ट्रेन में सिर्फ भारत और नेपाल के नागरिक वैध पहचान पत्र के साथ यात्रा कर सकेंगे.

अयोध्या-जनकपुर ट्रेन में नहीं चलेंगे VIP पास और कूपन, ID Proof के साथ सिर्फ 2 देशों के नागरिक ही कर सकेंगे सफर
Ayodhya Janakpur Dham Train Route: श्री राम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच रेल सफर23 नवंबर से शुरकरू होने जा रहा है.
NDTV

Ayodhya Janakpur Train Rules: नई दिल्ली: श्री राम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच रेल सफर जल्द ही शुरू होने जा रहा है. गोरखपुर के रास्ते चलने वाली इस प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय ट्रेन सेवा को लेकर भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए सख्त दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं. इस ट्रेन के संचालन को मंजूरी मिल चुकी है और 22 नवंबर को नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के भारत आगमन के बाद, 23 नवंबर को इसका उद्घाटन प्रस्तावित है. इस सेवा से दोनों देशों के धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक रिश्तों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. 

रेलवे की नई गाइडलाइन के मुताबिक, यह ट्रेन सामान्य ट्रेनों से बिल्कुल अलग होगी. इसमें यात्रियों को किसी भी तरह के रेलवे पास या पीटीओ की सुविधा नहीं दी जाएगी. इसके अलावा, विधायक कूपन और सरकारी वारंट पर भी यात्रा की अनुमति नहीं होगी. रेलवे ने यह भी साफ किया है कि उन कूपन या वारंट को भी स्वीकार नहीं किया जाएगा, जिनकी पूरी राशि बाद में रेलवे को प्रतिपूर्ति की जाती है.

सिर्फ दो देशों के नागरिकों को मिलेगी एंट्री

सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में केवल भारत और नेपाल के नागरिकों को ही सफर करने की इजाजत होगी. यात्रा के दौरान दोनों देशों के यात्रियों के पास सरकार की ओर से निर्धारित वैध पहचान पत्र होना जरूरी है. यानी किसी तीसरे देश के नागरिक इस ट्रेन में टिकट बुक नहीं कर सकेंगे.

सामान ले जाने की भी तय हुई सीमा

रेलवे ने इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए लगेज की सीमा भी कैटेगरीवार तय कर दी है. प्रत्येक यात्री अपने साथ अधिकतम दो लगेज ही ही ले जा सकेगा. 

कोच की श्रेणी नि: शुल्क सामान की सीमा अतिरिक्त छूट
प्रथम वातानुकूलित70 किलोग्राम15 किलोग्राम
द्वितीय वातानुकूलित50 किलोग्राम 10 किलोग्राम 
तृतीय वातानुकूलित40 किलोग्राम10 किलोग्राम
शयनयान श्रेणी40 किलोग्राम |10 किलोग्राम

 60 दिन पहले शुरू होगी बुकिंग

इस विशेष ट्रेन में सफर करने के लिए यात्री ज्यादा से ज्यादा 60 दिन पहले एडवांस रिजर्वेशन करा सकेंगे, जिसमें यात्रा की तारीख शामिल नहीं होगी. हालांकि, रेलवे ने बुकिंग से जुड़े कई सामान्य विकल्पों को इस ट्रेन में बंद रखा है. 

  •  यात्रियों को टिकट में नाम बदलने या बोर्डिंग स्टेशन परिवर्तित करने की सुविधा नहीं मिलेगी.
  • ऑनलाइन वेब कैंसिलेशन और टिकट संशोधन का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा.
  • सर्कुलर जर्नी, क्लस्टर बुकिंग और बीपीटी जैसी सुविधाएं भी मान्य नहीं होंगी, हालांकि ग्रुप बुकिंग की जा सकेगी.
  • अगर यात्रा के दौरान टिकट खो जाता है, तो डुप्लीकेट टिकट जारी नहीं किया जाएगा.

 टिकट बुकिंग से जुड़ी 5 जरूरी बातें

  • यह ट्रेन पूरी तरह से आरक्षित होगी और इसमें आरएसी या वेटिंग टिकट जारी नहीं किए जाएंगे.
  • यात्री रेलवे रिजर्वेशन काउंटर और आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए टिकट बुक कर सकेंगे.
  •  इस ट्रेन में तत्काल, प्रीमियम तत्काल, वरिष्ठ नागरिक या किसी भी अन्य विशेष कोटे के तहत आरक्षण की व्यवस्था लागू नहीं होगी.
  • भारत से नेपाल जाने वाले और नेपाल से भारत आने वाले यात्रियों के लिए अलग अलग आरक्षण चार्ट प्रिंट किए जाएंगे.
  • सुरक्षा जांच को आसान बनाने के लिए आरक्षण चार्ट में हर यात्री की राष्ट्रीयता और पहचान पत्र का पूरा विवरण दर्ज रहेगा, जिसे संबंधित जांच अधिकारियों को सौंपा जाएगा.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayodhya Janakpur Train, Ayodhya To Janakpur Train, Ram Mandir, Ayodhya To Janakpur Dham Train
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com