Best Protein Sources: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है ये सभी जानते हैं. प्रोटीन न सिर्फ मसल्स बिल्ड करने में मदद करता है बल्कि हड्डियों, स्किन और बालों के लिए भी जरूरी है. प्रोटीन के लिए अक्सर हम लोग पनीर, सोया जैसी चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके अलावा भी हमारे पास प्रोटीन के बहुत बेहतरीन अन्य स्रोत भी हैं, जिनके बारे में लोगों को जानकारी नहीं होती है. यहां हम कुछ आसान प्रोटीन फूड सोर्सेज के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको अपनी डाइट में शामिल करने पर जरूर विचार करना चाहिए.
प्रोटीन के आसानी से उपलब्ध फूड्स सोर्सेज | Easily Available Food Sources of Protein
1. छोले
छोले फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं. उनमें कई विटामिन और खनिज भी होते हैं. वे हेल्दी होते हैं और शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं. अगर आप प्रोटीन के वेजिटेरियन स्रोत तलाश रहे हैं तो छोले को डाइट में शामिल करने पर विचार करें.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS केब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
2. मूंगफली
मूंगफली को प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है. मूंगफली को डाइट में कई तरीकों से शामिल किया जा सकता है और अपनी प्रोटीन को जरूरत को पूरा किया जा सकता है. साथ ही मूंगफली में हेल्दी फैट और फाइबर भी काफी मात्रा में होता है.
3. क्विनोआ
ये फूड प्रोटीन और फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है. अपनी प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए आप इसे डाइट में बराबर मात्रा में शामिल कर सकते हैं. इसके साथ ही क्विनोआ आपको मैग्नीशियम और आयरन भी देता है.

4. दालें
सभी जानते हैं कि दालों में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. साथ ही इनमें पोटेशियम, फाइबर और आयरन की भी अच्छी खासी मात्रा होती है. इन्हें भी डाइट में कई तरीकों से शामिल किया जा सकता है.
कॉफी के साथ मिलाकर लगाएं ये दो चीजें, हफ्ते भर में दिखेगा गजब का निखार, गायब हो जाएंगी झुर्रियां
5. बादाम
प्रोटीन के लिए बादाम को डाइट में शामिल किया जा सकता है. ये मेमोरी, स्किन, बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. डेली मुठ्ठीभर बादाम खाने की सलाह दी जाती है. इनका भी कई तरीकों से सेवन किया जाता है.
Video: फैट लॉस के लिए क्या करना चाहिए? | वजन घटाने के लिए बेस्ट डाइट प्लान
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं