Skin Care Tips: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लोइंग और बेदाग दिखे. इसके लिए बाजार में कई तरह के महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स मिलते हैं और महिलाएं पार्लर में जाकर भी हजारों रूपए खर्च करने से पीछे नहीं रहती हैं. क्योंकि हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है. आपकी इस ख्वाइश को पूरा करने के लिए आज हमारे पास है एक ऐसा घरेलु नुस्खा जो आपकी इस चाहत को पूरा करने में मदद करेगा. कॉफी में पाए जाने वाले गुणों के बारे में तो आप जानते ही होंगे, ये स्किन और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होती है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं साथ ही यह बल्ड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है. आप स्किन केयर के लिए कॉफी से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं आप कॉफी को किन चीजों के साथ मिलाकर अपने फेस पर लगा सकते हैं.
कॉफी के फेस पैक
बालों के झड़ने से खाली हो गया है सिर, तो इन 4 चीजों को खाना शुरू कर दें, Hair Growth में आएगी तेजी
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कॉफी और एलोवेरा
एलोवेरा स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को खत्म करने में मदद करता हैं. इसके साथ कॉफी को मिलाकर बना फेस पैक से अच्छा शायद ही कुछ हो सकता हो. इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको दो चम्मच कॉफी पाउडर लेना है और उसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल को मिलाकर अच्छा सा पेस्ट बना लेना है. इस पैक को फेस पर लगभग 20 मिनट तक लगाकर रखें. सूख जाने पर फेस को सादे पानी से धो लें. हफ्ते में इस पैक को आप 2 बार लगा सकते हैं.
इस फेस पैक को लगाने से आपके चेहरे पर निकलने वाले मुंहासे, एक्ने की वजह से पड़ने वाले दागों को कम करने में मदद मिल सकता है. इसके साथ ही इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन को कई तरह के बैक्टीरिया से बचाकर रखने में मदद कर सकते हैं.
कॉफी और शहद
कॉफी और शहद से बन फेस पैक भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह चेहरे को ग्लोइंग बनाने के साथ स्किन को मॉइश्चराइज भी करता है. इस फेसपैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच कॉफी पाउडर लें और उसमें एक चम्मच शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पैक को फेस पर लगभग 20 मिनट के लिए लगाएं, फिर सादे पानी से फेस को धोलें.
इस फेस पैक को लगाने से स्किन मॉइश्चराइज रहती हैं और झुर्रियों से भी राहत मिलती है. इसके अलावा दाग-धब्बों को कम करने और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में भी मदद मिल सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
How to Choose Hair Product: कैसे चुनें सही हेयर प्रोडक्ट, सही कंडीशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं