विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2025

रोजाना गुनगुने पानी में मिलाकर पी लें ये भूरी चीज और फिर देखें कमाल

Honey Water Ke Fayde: आइए जानते हैं कि रोज सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से शरीर को कौन से बड़े फायदे मिल सकते हैं.

रोजाना गुनगुने पानी में मिलाकर पी लें ये भूरी चीज और फिर देखें कमाल
गुनगुने पानी में शहद के फायदे

Honey Water Ke Fayde: दिन की शुरुआत अगर एक हेल्दी ड्रिंक के साथ की जाए तो पूरा दिन फ्रेश महसूस किया जा सकता है. ऐसे में अगर आप सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीते हैं तो शरीर को कई लाभ पहुंचा सकते हैं. यह न केवल पाचन को सुधारता है, बल्कि शरीर को डिटॉक्स भी करता है, वजन को कम करने से लेकर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में ये ड्रिंक फायदेमंद साबित हो सकती है. अगर आप दिन की शुरुआत एक हेल्दी और एनर्जेटिक तरीके से करना चाहते हैं, तो यह  आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है. आइए जानते हैं कि रोज सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से शरीर को कौन से बड़े फायदे मिल सकते हैं.

शहद को पानी में मिलाकर पीने से क्या होता है? | Honey Water Benefits In Morning

डिटॉक्सिफिकेशन: गुनगुना पानी में शहद मिलाकर पीने से शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकाला जा सकता है और लिवर और स्किन को स्वस्थ रखा जा सकता है. नियमित रूप से इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: क्या ग्रीन टी में नींबू डालकर पी सकते हैं?

पाचन: शहद में पानी में मिलाकर पीने से पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे गैस, एसिडिटी और कब्ज को कम किया जा सकता है. अगर आप पाचन को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो इस पानी का सेवन जरूर करें.

वजन: गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जो वजन घटाने में मदद कर सकता है. अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं.

इम्यूनिटी: शहद में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. अगर आप बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं और सर्दी-जुकाम, गले में खराश और संक्रमण का सामना करते हैं, तो इस पानी का सेवन आपके लिए लाभदायक हो सकता है.

Watch Video: 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benefits Of Honey And Warm Water, Winter Health Tips With Honey, Warm Water And Honey For Weight Loss, Honey Water Benefits For Digestion, Boost Immunity With Honey And Water
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com