सावन में क्या खाना चाहिए? सावन में शाम को क्या खाना चाहिए? इस तरह के सवाल सबसे पहले पूछे जाते हैं. जहां कई लोग अपनी डाइट में समा के चावल को शामिल करते हैं, तो कुछ कुट्टू का आटा या सिंघाड़े का आटा खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कौन सी चीज शरीर को क्या फायदा पहुंचाती है? अगर आप भी इन चीजों के फायदे नहीं जानते हैं, तो इस स्टोरी को पूरा पढ़ें. आपको आपके कई सवालों के जवाब मिल जाएंगे.
सावन में कौन सा अनाज कब खाएं?
समा के चावल
आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार (Prof. Dr. Ram Avtar) के अनुसार अगर आपको पेट से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं और आप व्रत रखना चाहते हैं, तो ऐसे में आपके लिए समा के चावल बेस्ट ऑप्शन है. ये चावल न सिर्फ पचने में आसान हैं, बल्कि आपके पेट को हल्का भी महसूस करवाते हैं.
समा के चावल खाने से क्या फायदा होता है? | Sama Ke Chawal Khane Ke Fayde
- यह आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और बी विटामिन से भरपूर है.
- यह डायबिटीज, पीसीओएस और वजन घटाने में मददगार है.
- एक सर्विंग में 30 ग्राम से अधिक प्रोटीन और 8 ग्राम फाइबर होता है.
कुट्टू का आटा
डॉक्टर के मुताबिक अगर आपको व्रत के दौरान कमजोर महसूस होता है और एनर्जी कम लगती है, तो कुट्टू का आटा आपके लिए एक अच्छा विकल्प है. नियमित रूप से इसका सेवन न सिर्फ एनर्जेटिक फील करवाता है, बल्कि पेट को भी ठीक रखता है.
कुट्टू का आटा खाने के फायदे | Buckwheat Flour Benefits
- कुट्टू का आटा मैग्नीशियम, विटामिन-बी, आयरन, फोलेट, कैल्शियम, जिंक, मैंगनीज, कॉपर और फॉस्फोरस से भरपूर है.
- इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के साथ ही ब्लड प्रेशर को भी कम करने में मदद करते हैं.
- कुट्टू में विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स भी भरपूर होता है, ऐसे में यह लिवर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक है.
- इतना ही नहीं यह शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में भी सहायक है.
सिंघाड़े का आटा | Water Chestnut Flour Benefits
- डॉक्टर राम अवतार बताते हैं कि जिन लोगों को पेट को ठंडा रखना है, उनके लिए अपनी डाइट में सिंघाड़े का आटा शामिल करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.
- सिंघाड़े में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और जल्दी भूख नहीं लगती है.
- सिंघाड़े में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.
- सिंघाड़े के आटे में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं.
- इसकी तासीर ठंडी होती है, जो पेट को ठंडा रखने में मदद करता है.
इसे भी पढ़ें: Chapati Vs Rice Nutrition: एक रोटी कितने चावल के बराबर होती है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं