विज्ञापन

Chapati Vs Rice Nutrition: एक रोटी कितने चावल के बराबर होती है?

1 रोटी और चावल में से कौन है ज्यादा हेल्दी? जानिए 1 रोटी कितने चावल के बराबर होती है और वजन घटाने व डायबिटीज कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर विकल्प.

Chapati Vs Rice Nutrition: एक रोटी कितने चावल के बराबर होती है?
रोटी या चावल, कौन बेहतर?
NDTV

वजन कम करना हो, डायबिटीज को कंट्रोल में रखना हो या हेल्दी डाइट फॉलो करनी हो, सबसे बड़ा सवाल अक्सर यही होता है कि रोटी खाएं या चावल? कई लोग मानते हैं कि चावल खाने से वजन तेजी से बढ़ता है, जबकि कुछ का कहना है कि रोटी ज्यादा फायदेमंद होती है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि दोनों में से कौन-सा विकल्प आपके शरीर और सेहत के लिए बेहतर है.

1 रोटी आखिर कितने चावल के बराबर होती है और किसे खाने से ज्यादा फायदा मिल सकता है. अगर आपके मन में भी यही सवाल है कि प्लेट में रोटी रखें या चावल, तो आइए जानते हैं दोनों की पोषण वैल्यू, कैलोरी और हेल्थ पर असर के आधार पर सही जवाब.

यहां देखिए वीडियो...

रोटी और चावल में क्या अंतर है |  Roti Ya Chawal Kya Khana Chahiye

कैलोरी | Calories

  • चावल: 100 ग्राम में 130 कैलोरी
  • रोटी: 100 ग्राम में 250 कैलोरी

प्रोटीन | Protein

  • चावल: 2.7 ग्राम
  • रोटी: 8 ग्राम

फाइबर | Fiber

  • चावल: 0.4 ग्राम
  • रोटी: 9 ग्राम

ग्लाइसेमिक लोड | Glycemic Load)

  • चावल: 22
  • रोटी: 13

एक रोटी कितने चावल के बराबर होती है?

पोषण और कैलोरी के हिसाब से देखा जाए तो, एक मीडियम साइज की बनी रोटी लगभग 50 से 60 ग्राम या आधा कप पके हुए चावल के बराबर मानी जाती है. वहीं अगर रोटी का साइज बड़ा है, तो वह करीब 1 कप पके हुए चावल के बराबर मानी जाएगी.

 https://www.starhealth.in/answers/rice-or-roti-which-is-better-for-weight-loss/

डॉक्टर राम अवतार की डाइट संबंधी सलाह

आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार (Prof. Dr. Ram Avtar) के अनुसार डायबिटीज के मरीजों को सफेद चावल या साधारण मैदे और गेहूं से बनी रोटी का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए. अगर आपको कब्ज की शिकायत रहती है, तो मैदा या छिलका उतारे हुए आटे से बनी चीजों का सेवन कम करना चाहिए.बार-बार थकान महसूस होने पर केवल चावल खाना समाधान नहीं है.शरीर को पर्याप्त ऊर्जा के लिए आयरन, विटामिन B12, प्रोटीन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है. इसलिए संतुलित आहार लेना जरूरी है, जिसमें दालें, हरी सब्जियां, फल, दूध, दही और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल हों.

इसे भी पढ़ें: पीले दांतों से हैं परेशान? सरसों का तेल और सेंधा नमक से कम हो सकता है पीलापन, एक्सपर्ट ने बताया तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Roti, Chawal, Roti And Rice, Calorie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com