विज्ञापन

नींद नहीं आती? सोने से पहले अपनाएं ये आसान उपाय, बुरे सपनों से भी मिलेगा छुटकारा

Better Sleep Tips : अगर आपको रात में अच्छे से नींद नहीं आती है और रात में बुरे सपने आने पर डर जाते हैं, तो एक्सपर्ट ने बताया कि कैसे आप रात भर अच्छे से नींद ले सकते हैं. आइए जानते हैं इस बारे में.

नींद नहीं आती? सोने से पहले अपनाएं ये आसान उपाय, बुरे सपनों से भी मिलेगा छुटकारा
Better Sleep Tips : गहरी नींद के उपाय

Better Sleep Tips : अच्छी नींद लेना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन आज के समय में बिगड़ते शेड्यूल के कारण लोगों को सोने का टाइम ऊपर- नीचे हो रहा है, जिसके कारण उन्हें अच्छी नींद नहीं आती. यही नहीं उन्हें बुरे सपने भी सताते हैं. ऐसे में गहरी नींद नहीं आती. आज हम जानेंगे कि नींद न आने पर आखिर क्या करना चाहिए. इस बारे में विस्तार से सीपीयू-पीएसआई सेंटर फॉर ट्रेडिशनिटोनल मेडिसिन, योग और संस्कार के डायरेक्टर प्रोफेसर राम अवतार बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं.

सोने से पहले महाप्राण ध्वनि का उच्चारण क्यों है फायदेमंद

प्रोफेसर राम अवतार ने कहा, यह सच है कि आज के समय में लोगों को नींद सही से नहीं आ रही है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि रात भर नींद अच्छे से आए तो सोने पहले डिप ब्रिदिंग शुरू कर दीजिए. इसी के साथ बिस्तर में बैठकर 9 बार महाप्राण ध्वनि का उच्चारण करें.बता दें, इस ध्वनि का उच्चारण मुंह को बंद करने के बाद करना होता है. पहले सांस भर लीजिए, फिर इसका उच्चारण कीजिए. ऐसा करने से आपको अच्छे से नींद आएगी. साथ ही न बुरे सपने आएंगे और न ही रातभर डर लगेगा.

अच्छी नींद लेने के फायदे

अच्छी नींद लेना दिमाग और शरीर के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है. बता दें, अच्छी नींद लेने से मेमोरी अच्छी रहती है, आप पॉजिटिव सोचते हैं,दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम रहता है. इसी के साथ अच्छी नींद लेने से फिजिकल और मेंटल हेल्थ में सुधार होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

गहरी नींद के लिए 3‑3‑3 नियम क्या है

 रात में गहरी नींद के लिए यह 3-3-3 नियम यह है, जिसमें सोने से तीन घंटे पहले हैवी एक्सरसाइज से बचने की सलाह दी गई है. सोने से तीन घंटे पहले अपना डिनर करें, और दोपहर 3 बजे के बाद कैफीन से दूर रहें. 

नींद के लिए कुछ और टिप्स

  • सोते वक्त,फोन, टैबलेट और कंप्यूटर का इस्तेमाल न करें. क्योंकि इनसे निकलने वाली रोशनी मेलाटोनिन बनने में रुकावट आती है, ये हार्मोन शरीर को सुकून देता है और नींद लाने में मदद करता है.
  •  बिस्तर का इस्तेमाल सिर्फ़ सोने के लिए करें. इससे बिस्तर पर जाते ही आपको आराम मिलेगा और आपको नींद आने लगेगी. इस तरह दिमाग को ये संकेत मिलता है कि आपको बेड पर जाते ही सोना है.
  • अगर आपको 20 मिनट के अंदर नींद नहीं आती है, तो अपने बेडरूम से बाहर निकलें और जब तक नींद न आने लगे, तब तक कुछ ऐसा करें जिससे आपको आराम मिले. आप कुछ पढ़ भी सकते हैं, इससे नींद आने में मदद मिलती है.
  • नियमित एक्सरसाइज जरूर करें. कुछ समय धूप में बिताए इससे नींद आने में मदद मिलती है. 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Get Good Sleep, How To Avoid Bad Dreams, Neend Nahi Aati To Kya Kare, Sleep Tips In Hindi, What To Do Before Sleeping
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com