विज्ञापन

Lip Balm vs Lip Mask: लिप बाम और लिप मास्क में क्या है अंतर? क्या दोनों एक ही हैं, जानें...

Lip Balm vs Lip Mask: क्या आप भी अपने फटे होंठों को सॉफ्ट रखने के लिए करते हैं लिप बाम या लिप मास्क का इस्तेमाल, तो इस आर्टिकल में जानें दोनों में क्या है फर्क.

Lip Balm vs Lip Mask: लिप बाम और लिप मास्क में क्या है अंतर? क्या दोनों एक ही हैं, जानें...
Lip Balm vs Lip Mask: लिप बाम और लिप मास्क में क्या है फर्क.

How to treat chapped lips: अक्सर मौसम में बदलाव होते ही सबसे ज्यादा असर हमारी सेहत पर पड़ता है. लेकिन सेहत के साथ स्किन पर भी साफ असर देख सकते हैं. चेहरे के साथ-साथ हमारे होंठों पर खासकर. होंठों की स्किन हमारे चेहरे के बाकी हिस्सों से काफी पतली और नाजुक होती है, इसलिए इन्हें एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है. जब भी होंठ सूखते हैं या फटते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले 'लिप बाम' का ख्याल आता है. लेकिन पिछले कुछ समय से मार्केट में 'लिप मास्क' का ट्रेंड भी काफी बढ़ गया है. ​अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि क्या लिप बाम और लिप मास्क एक ही चीज हैं? या फिर क्या हमें दोनों की जरूरत है? अगर आप भी इसी उलझन में हैं, तो इस आर्टिकल में जानें. 

Latest and Breaking News on NDTV

​लिप बाम क्या है और यह कैसे काम करता है? (What is Lip Balm?)

​लिप बाम एक तरह का 'इमरजेंसी प्रोटेक्शन' है. इसे आप अपनी जेब या पर्स में हमेशा रखते हैं. लिप बाम का मुख्य काम होता है आपके होंठों के ऊपर एक पतली सी परत (Layer) बनाना, ताकि बाहर की हवा, धूल और धूप आपके होंठों की नमी को न चुरा सके.

​लिप बाम कब लगाएं?

इसे आप दिन में कभी भी लगा सकते हैं. जब भी आपको महसूस हो कि होंठ सूख रहे हैं या खिंचाव महसूस हो रहा है, बस एक स्वाइप लिप बाम लगाएं. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pixels

​लिप मास्क क्या है? (What is Lip Mask?)

लिप मास्क जैसे आप अपने चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए फेस मास्क या शीट मास्क का इस्तेमाल करते हैं, वैसे ही लिप मास्क होंठों के लिए एक 'डीप ट्रीटमेंट' की तरह काम करता है. यह लिप बाम से कहीं ज्यादा गाढ़ा और असरदार होता है. इसमें विटामिन, हाइड्रेटिंग ऑयल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बहुत ज्यादा होती है.

​लिप मास्क कब लगाएं?

लिप मास्क का इस्तेमाल अक्सर रात को सोते समय किया जाता है. इसे रात भर लगाकर छोड़ दिया जाता है ताकि यह होंठों की गहराई में जाकर उन्हें रिपेयर कर सके. सुबह जब आप सोकर उठते हैं, तो आपके होंठ एकदम सॉफ्ट और गुलाबी नजर आते हैं.

क्या आपको दोनों की जरूरत है?

जवाब है- हां! असल में, ये दोनों एक-दूसरे की जगह नहीं ले सकते, बल्कि एक-दूसरे का साथ देते हैं.

दिन के लिए लिप बाम- धूप और प्रदूषण से बचने के लिए दिन में लिप बाम लगाना जरूरी है. 

​रात के लिए लिप मास्क- दिन भर की थकान और डैमेज को ठीक करने के लिए रात को लिप मास्क जादू की तरह काम कर सकता है.

ये भी पढ़ें- बच्चों का दिमाग कैसे तेज करें? डॉक्टर ने बताया माता-पिता की कौन सी आदतें तय करेंगी उनके भविष्य...

क्या चौथी स्टेज पर ठीक हो सकता है कैंसर? Dr Vivek Mangla से जानें How to Avoid Colon Cancer | Read

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com