पीरियड्स महिलाओं की लाइफ का एक नेचुरल प्रोसेस है, जिसका उनकी सेहत से गहरा नाता होता है. पीरियड्स का ज्यादा या कम होना, जल्दी या देर से होना, ये सारी चीजें महिलाओं की सेहत पर असर डालते हैं. यूं तो पीरियड्स का एक हफ्ते आगे-पीछे होना एक आम बात है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि एक से डेढ़ महीने तक पीरियड्स आगे-पीछे हो जाते है, जिससे महिलाओं में यह डर पैदा हो जाता है कि कहीं उन्हें पीसीओएस या पीसीओडी या थाइराइड की समस्या तो नहीं हो रही या फिर अनचाही प्रेगनेंसी तो नहीं. आपको बता दें कि पीरियड्स में देरी होने के और भी कई वजहें होती है, तो आइए जानते हैं इन वजहों के बारे में.
Reasons For Irregular Periods | पीरियड्स में देरी के कारण

Photo Credit: iStock
बीमारी
कई बार बीमार होने का असर मेंस्ट्रुअल साइकिल पर पड़ता है. वायरल बीमारी हो या फिर लंबी बीमारी यह देर से पीरियड्स आने का एक कारण बन सकते हैं .
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

वजन
वजन का बढ़ना या घटना भी मेंस्ट्रुअल साइकिल पर प्रभाव डालता है. मोटापे की वजह से भी पीरियड्स आने में देरी हो सकती है या वजन घटने से भी पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं.

स्ट्रेस
स्ट्रेस को सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है, यह महिलाओं के पीरियड्स के अनियमित होने का कारण बन सकता है. स्ट्रेस हार्मोनल बैलेंस पर असर डाल सकता है, जिससे पीरियड्स लेट हो सकते हैं.

Photo Credit: iStock
एक्सरसाइज
महिलाओं के लिए ज्यादा एक्सरसाइज करना नुकसानदायक हो सकता है. ज्यादा एक्सरसाइज करने से एस्ट्रोजन का लेवल कम हो जाता है, जिससे पीरियड्स में देरी होती है.

Photo Credit: Reuters
बर्थ कंट्रोल पिल्स
बर्थ कंट्रोल पिल्स महिलाओं के हार्मोन पर असर करते हैं, जिसका असर महिलाओं में बनने वाले एग पर पड़ता है. बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने या छोड़ने से मेंस्ट्रुअल साइकिल बिगड़ सकती है जिसके कारण पीरियड्स नहीं होते है.
क्या है लॉ लाइंग प्लेसेंटा,क्या करें अगर बच्चे की नाल हो नीचे
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
Home Remedies For Cough: खांसी से आराम दिला सकते हैं ये 5 घरेलू उपाय
Green Tea पीने का सबसे बेस्ट टाइम और बेहतरीन तरीका क्या है? यहां जानें
Millets And Buckwheat: अपनी डाइट में इन दो ग्लूटेन फ्री अनाजों को शामिल करने के बेहतरीन फायदेमंद
Kneel To Knee Up Exercise: फिटर बॉडी पाने के लिए फिटनेस एक्सपर्ट की बताई इस एक्सरसाइज को करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं