वेट लॉस की बात आते ही अक्सर जिम, स्ट्रिक्ट ट्रेनर या सर्जरी जैसे शॉर्टकट का ख्याल आता है. लेकिन आर. माधवन ने कुछ अलग ही किया. 2022 की फिल्म 'रॉकेट्री: द नम्बी इफेक्ट' में साइंटिस्ट नम्बी नारायणन का रोल निभाने के लिए काफी वजन बढ़ाने के बाद, एक्टर ने सिर्फ 21 दिनों में ही वो एक्स्ट्रा वजन घटाकर फैन्स को हैरान कर दिया. और इसमें एक ट्विस्ट भी है – उनका कहना है कि यह सब न तो एक्सरसाइज़, न सर्जरी और न ही सप्लीमेंट्स की वजह से हुआ.
माधवन ने बताया कि उन्होंने केवल बेसिक चीजों पर ध्यान दिया
जैसे खाना और उसे खाने का तरीका. एक इंटरव्यू के साथ बातचीत में आर. माधवन ने अपनी एक बहुत जरूरी आदत के बारे में बताया और वो थी खाने को चबाना. सिर्फ आम तौर पर चबाना नहीं, बल्कि हर निवाले को 45-60 बार अच्छी तरह चबाना. उन्होंने सिर्फ उसी खाने पर ध्यान दिया जो उनकी बॉडी के लिए फायदेमंद था.
असल में, 'जर्नल ऑफ़ द एकेडमी ऑफ़ न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स' में 2014 में छपी एक स्टडी में पाया गया कि "खाना निगलने से पहले उसे ज्यादा बार चबाना, खाना कम खाने और शरीर का वजन कंट्रोल करने में मदद करने वाली एक व्यवहार से जुड़ी रणनीति हो सकती है।"
इन बातों का रखा ध्यान
यह कैलोरी काउंट या डिफिकल्ट वर्कआउट करने के बारे में नहीं था. यह अपने शरीर की बात सुनने के बारे में था. एक्टर ने बताया कि एलर्जी टेस्ट से उन्हें पता चला कि कौन-सी चीजें उन्हें सूट नहीं करतीं. इसके बाद, आर. माधवन ने ऐसा खाना चुना जो सिंपल, हेल्दी और आसानी से पचने वाला हो. उनकी खाने थाली में हरी सब्जियाँ और फ्रेश बना खाना शामिल होता था, और उन्होंने प्रोसेस्ड फूड से बिल्कुल दूरी बना ली थी. एक और छोटा लेकिन पक्का नियम था - दोपहर 3 बजे के बाद, एक्टर कच्चा खाना बिल्कुल नहीं खाते थे. सिर्फ फ्रेश बना खाना ही खाते थे और वो अपनी लास्ट मील 6:45 बजे तक खा लेते थे.
इंटरमिटेंट फास्टिंग
इंटरमिटेंट फास्टिंग भी उनके रूटीन का हिस्सा बन गई. आर. माधवन ने बताया कि उन्होंने खाने का एक ऐसा समय तय किया जो उनके लिए सही था और वे उसी पर टिके रहे. खाने को अच्छी तरह चबाकर खाने के साथ-साथ, इस तरीके से उन्हें अपने शरीर में हल्कापन और ज्यादा एनर्जी महसूस हुई.
बेशक, सिर्फ खान-पान ही सब कुछ नहीं था. एक्टर ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल में कुछ ऐसे बदलाव किए जिनसे उन्हें अपना ट्रांसफॉर्मेशन करने में मदद मिली. सुबह की लंबी सैर से वे बिना ज्यादा जोर लगाए एक्टिव बने रहे. शरीर में पानी की कमी न होने देना (हाइड्रेशन) बहुत जरूरी था, इसलिए वे पूरे दिन खूब सारे फ्यूइड लेते थे. इस दौरान उन्होंने अपनी नींद का भी खास ख्याल रखा. स्टार ने बताया कि उन्होंने जल्दी सोने की कोशिश की और सोने से कम से कम डेढ़ घंटे पहले स्क्रीन (मोबाइल, टीवी वगैरह) देखना बंद कर दिया.
आर. माधवन की ये वेट लॉस जर्नी हमें याद दिलाती है कि कभी-कभी सबसे छोटे बदलाव – जैसे ध्यान से चबाकर और साफ-सुथरा खाना ही सबसे बड़ा फर्क ला सकते हैं.
हालांकि ध्यान से चबाकर खाने का तरीका उस एक्टर के लिए फायदेमंद रहा, लेकिन अपनी खाने की आदतों या लाइफस्टाइल में कोई भी बदलाव करने से पहले आपको हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: 144 किलो के इस शख्स ने बिना जिम ट्रेनर और डायटिशियन के बिना घटाया 65 किलो वजन, जानिए वेट लॉस जर्नी और सीक्रेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं