विज्ञापन

प्रेगनेंसी में कमर दर्द हो तो क्या करें? आयुर्वेद से जानिए राहत पाने के आसान उपाय!

Back Pain In Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान कमर या पीठ में दर्द होना आम बात है, खासकर शुरुआती कुछ महीनों में. कई महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है.

प्रेगनेंसी में कमर दर्द हो तो क्या करें? आयुर्वेद से जानिए राहत पाने के आसान उपाय!
प्रेगनेंसी में कमर दर्द का कारण और उपचार

Back Pain In Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान कमर या पीठ में दर्द होना आम बात है, खासकर शुरुआती कुछ महीनों में. कई महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है. कुछ सरल आयुर्वेदिक उपायों और जीवनशैली में बदलाव से इस दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है. दरअसल, प्रेगनेंसी के दौरान लिगामेंट्स और जोड़ स्वाभाविक रूप से नरम और खिंचाव वाले हो जाते हैं, जिसके  कारण न सिर्फ कमर, बल्कि पेल्विक यानी कमर के निचले हिस्से और हिप्स में भी खिंचाव और दर्द महसूस होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

गलत पोजिशन हो सकती है वजह

कभी-कभी गलत पोजिशन में सोने या सॉफ्ट और असमान बिस्तर पर सोने से भी कमर दर्द बढ़ जाता है. इसलिए अपनी नींद और बैठने की आदतों पर ध्यान दें, कोशिश करें कि आप ऐसी पोजिशन में सोएं जिसमें कमर और पीठ को पूरी तरह सपोर्ट मिले. गर्भवती महिलाओं के लिए साइड पर सोना काफी आरामदायक होता है.

तेल मालिश और गर्म सिकाई से मिल सकता है आराम:

हल्का तिल या नारियल का तेल लेकर पीठ और कमर की मालिश करें. इसके बाद हल्की गर्म पानी की सिकाई करने से मांसपेशियों में खिंचाव कम होता है और दर्द में आराम मिलता है. इसे दिन में एक या दो बार करें.

Latest and Breaking News on NDTV

योगासन भी है फायदेमंद:

इसके अलावा योगासन भी बहुत मददगार होते हैं, एक्सपर्ट की सलाह से गर्भवती महिलाओं के लिए कुछ आसान योगासन जैसे भुजंगासन, वृक्षासन और शिशु मुद्रा अपनाए जा सकते हैं. ये आसन न सिर्फ कमर दर्द कम करते हैं, बल्कि पेट के निचले हिस्से और हिप्स की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं.

खानपान का ध्यान रखना भी जरूरी है:

कुछ ऐसे भोजन हैं जो गैस और पेट फूलने की समस्या बढ़ाते हैं, जैसे आलू, मटर, चना और बेसन. इसके बजाय खाने में जीरा, हींग, अजवाइन, अदरक और घी शामिल करें, ये चीजें पाचन को सुधारती हैं और पेट के साथ कमर दर्द में भी आराम पहुंचाती हैं साथ ही, मानसिक तनाव कम करना भी जरूरी है. तनाव और चिंता से मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द बढ़ सकता है. हल्की वॉक, ध्यान या गहरी सांस लेने की तकनीक अपनाएं.

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में शरीर को बीमारियों से रखेगा कोसों दूर, यहां जानें बेल का जूस किन लोगों के लिए है फायदेमंद...
 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com