How to Get Rid Of Cockroaches: कॉकरोच जिनको देखते ही कई लोग दूर भाग जाते हैं तो कई उनको मारने के लिए हथियार उठा लेते हैं. घर के कोनों में छिपे ये कॉकरोच नाक में दम कर देते हैं. खाने की चीजों पर चढ़ने से लेकर बर्तनों और सिंक के पास इनका जमावड़ा सबसे ज्यादा रहता है. ये न सिर्फ गंदगी फैलाते हैं बल्कि खाने को दूषित भी करते हैं, जो सेहत को भी नुकसान पहुंचाता है. कॉकरोच को मारने के लिए कई लोग केमिकल स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं.
कॉकरोच को जड़ से खत्म करने के लिए आजमाएं ये तरीके (How To Get Rid Of Cockroaches Easily At Home)

कॉकरोच को भगाने के लिए आपके किचन में पाए जाने वाला तेज पत्ता आपके बेहद काम आ सकता है. इसके लिए आप तेज पत्तों को पीसकर किचन के कोनों और उन जगहों पर जहां पर कॉकरोच सबसे ज्यादा होते हैं उन जगहों पर डाल दें. तेज पत्ते की महक कॉकरोच को पसंद नहीं होती है. इसलिए वो वहां से भाग जाते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नीम में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल (Antibacterial) गुण पाए जाते हैं. ऐसे में आप नीम का तेल या नीम के स्प्रे बना कर उनको उन जगहों पर डाल सकते हैं जहां पर कॉकरोच रहते हैं. इसके अलावा नीम की पत्तियों को सुखाकर उनको पीसकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
सिरका और पानी का स्प्रेसफेद सिरका और पानी मिलाकर तैयार किया गया स्प्रे कॉकरोच को दूर रखने में मदद करता है. इसे किचन स्लैब, सिंक और अलमारियों के आसपास छिड़क सकते हैं. इससे बदबू भी दूर होती है और सफाई बनी रहती है.
ये भी पढ़ें: क्या आपको भी छिपकली से लगता है डर, तो किचन में रखें ये 5 पौधे, खाना बनाते समय आसपास भी नहीं फटकेंगी Lizards
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं