विज्ञापन

गर्मियों में शरीर को बीमारियों से रखेगा कोसों दूर, यहां जानें बेल का जूस किन लोगों के लिए है फायदेमंद...

Garmi Mein Bel Ka Sharbat Peene Ke Fayde: बाजार के ठंडे पेय और शक्कर वाले जूस की जगह घर का बना बेल का शरबत वरदान से कम नहीं, यह सस्ता, पौष्टिक और पूरी तरह प्राकृतिक है.

गर्मियों में शरीर को बीमारियों से रखेगा कोसों दूर, यहां जानें बेल का जूस किन लोगों के लिए है फायदेमंद...
Health Benefits Of Bel Sharbat In Summers

Garmi Mein Bel Ka Sharbat Peene Ke Fayde: गर्मी का मौसम शुरू होते ही पेट संबंधी समस्याओं के साथ थकान और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में प्राकृतिक और ठंडक देने वाला बेल का शरबत स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित होता है. हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, बेल का नियमित सेवन गर्मी के मौसम में शरीर को स्वस्थ और ठंडा रखने का सबसे आसान और प्राकृतिक तरीका है. बाजार के ठंडे पेय और शक्कर वाले जूस की जगह घर का बना बेल का शरबत वरदान से कम नहीं, यह सस्ता, पौष्टिक और पूरी तरह प्राकृतिक है.

गर्मियों में बेल क्यों बेहद फायदेमंद है?

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, बेल में फाइबर, प्रोटीन, आयरन और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ कई बीमारियों से बचाव करते हैं. बेल का शरबत गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडक देने वाला सबसे अच्छा पेय है. यह न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि डिहाइड्रेशन से भी बचाता है. गर्मी में बार-बार पसीना आने से शरीर कमजोर पड़ जाता है, लेकिन बेल के शरबत का नियमित सेवन करने से ऊर्जा बनी रहती है और थकान दूर होती है.

Latest and Breaking News on NDTV

बेल का जूस क्यों पीना चाहिए?

बेल के शरबत के सेवन से तन-मन को एक-दो नहीं, बल्कि कई लाभ मिलते हैं,

पेट से जुड़ी समस्या के लिए रामबाण: यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. बेल में मौजूद उच्च मात्रा में फाइबर कब्ज, गैस और अपच की समस्या को जड़ से दूर करता है. यह पेट साफ रखता है और बवासीर जैसी परेशानी में भी राहत देता है. यहां तक की दस्त और डायरिया जैसी समस्याओं में भी असरदार है. बेल का शरबत दस्त की समस्या को नियंत्रित करने में बहुत प्रभावी है. यह पेट की सूजन कम करता है और पाचन क्रिया को सामान्य रखता है.

कोलेस्ट्रॉल और हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद: इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है. यह रक्त शुद्धि भी करता है. बेल खून को शुद्ध करने में मदद करता है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है, इससे त्वचा भी स्वस्थ और चमकदार रहती है.

प्रसव के बाद महिलाओं के लिए फायदेमंद: बेल का शरबत प्रसव के बाद महिलाओं को बहुत लाभ पहुंचाता है, यह दूध बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को आवश्यक पोषण देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

बेल के शरबत में क्या-क्या डाला जाता है?

बेल का शरबत बनाने के लिए ताजा बेल का गूदा निकालकर अच्छे से पीस लें. इसमें ठंडा पानी, थोड़ा काला नमक, जीरा पाउडर और स्वादानुसार शहद या गुड़ मिलाकर तैयार करें. गर्मियों में रोज सुबह या दोपहर में एक गिलास बेल का शर्बत पीने से पूरे दिन तरोताजा महसूस होता है.

इसे भी पढ़ें: किस विटामिन की कमी से पैरों में जलन होती है? यहां जानें...

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com