विज्ञापन

मौसम फिर मारने वाला है पलटी, IMD का अलर्ट- दिल्‍ली में आज भी बारिश, हिमाचल, उत्तराखंड में गिर सकते हैं ओले

Delhi-NCR Weathere Updates: दिल्ली एनसीआर में दो दिन से मौसम सुहावना, आज भी गरज के साथ हल्की बारिश होना का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो तापमान में जल्द बढ़ोतरी होने की संभावना है.

मौसम फिर मारने वाला है पलटी,  IMD का अलर्ट- दिल्‍ली में आज भी बारिश,  हिमाचल, उत्तराखंड में गिर सकते हैं ओले
नई दिल्‍ली:

Weather Updates: दिल्‍ली एनसीआर में पिछले दो दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है. शनिवार को दिल्‍ली के कई इलाकों में बारिश के साथ ठंडी-ठंडी हवा चलती रही, जिससे चिलचिलाती गर्मी और हीव वेव से लोगों को राहत मिली. दिल्‍ली में आज भी गरज के साथ हल्‍की बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. जम्‍मू-कश्‍मीर से दिल्‍ली तक लगभग पूरे उत्‍तर भारत में मौसम में यह बदलाव हुआ है. मौसम विभाग की मानें तो 31 मई यानि आज भी उत्तर-पश्चचमी भारत, मध्य भारत और पूवी भारत में तेज़ हवाओं के साथ हल्‍की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. हालांकि, 1 जून के बाद से राजस्‍थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्‍ली में तापमान लगातार बढ़ेगा. अगले एक सप्‍ताह में तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. 

दिल्‍ली में आज भी बारिश का अलर्ट

दिल्‍ली में रविवार को कई इलाकों में गरज के साथ झमाझम बारिश हुई. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चली. मौसम विभाग की मानें तो दिल्‍ली एनसीआर में आ आज भी मौसम सुहावना रहेगा. दिल्‍ली, नोएडा और गुरुग्राम में आज बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. हालांकि, सोमवर और मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. लेकिन बारिश होने का अलर्ट नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

आज दिल्‍ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 दिनों में दिल्‍ली एनसीआर में अधिकतम पारा 40 के पार जाने की संभावना है.   

Latest and Breaking News on NDTV

इन राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पूर्वोत्तर, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण भारत के कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाओं, भारी बारिश और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. पूर्वोत्तर भारत में 30 मई से 5 जून के बीच बारिश देखने को मिल सकती हैं. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 मई से 1 जून तथा 4-5 जून को भारी बारिश का अनुमान है. वहीं असम और मेघालय में 1 से 5 जून तथा अरुणाचल प्रदेश में 2 से 5 जून के दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है.

हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा के लिए IMD का अलर्ट

उत्तर-पश्चिम भारत में भी मौसम सक्रिय रहेगा. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 30 और 31 मई को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में ओलावृष्टि हो सकती है. उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 मई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का भी अनुमान है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 30 मई को 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर हवा की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. राजस्थान में भी धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें:- मेहरबान हुआ मौसम! उत्तर भारत के इन राज्यों में रविवार को झमाझम बारिश, जानें अगले 2-3 दिन का हाल, IMD का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पांच जून तक वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है. शिमला स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, मंडी जिले के पंडोह में सर्वाधिक 37.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा ऊना, नैना देवी, गुलेर, सुंदरनगर, कांगड़ा, जोत, सराहन और देहरा गोपीपुर में 15 से 34 मिलीमीटर तक बारिश हुई. बारिश के कारण राज्यभर में अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई. ऊना 28.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान शुक्रवार की तुलना में लगभग 11 डिग्री कम दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें:- झारखंड में बारिश का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत; 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

लेखक के बारे में
img
तिलकराज
Deputy News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Update, Delhi Rain, IMD Alert For Delhi NCR, Delhi Heat Wave
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com