विज्ञापन
37 minutes ago

सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद का पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है. गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया था, जिसमें बाद अस्‍पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इधर, दिल्‍ली के महरौली में एक पांच मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें कई लोग दब गए. रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन अब भी जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में लोगों को संबोधित करेंगे. दिल्‍ली में आज भी मौसम सुहावना बना रहेगा और कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. उधर मुंबई में प्री-मानसून की बारिश ने लोगों को राहत दी है. यहां, हम दिनभर की ताजा खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाने की कोशिश करें, इसलिए ब्‍लॉग के साथ बने रहिए.

Breakin News Updates...

Weather Updates: उत्‍तर भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?

"आत्मनिर्भरता हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का एक केंद्रीय स्तंभ", चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा, "चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पदभार ग्रहण करना मेरे लिए सम्मान की बात है. सशस्त्र बलों पर देश ने जो भरोसा जताया है, उसके लिए हम राष्ट्र के आभारी हैं. हम, भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना, रक्षा मंत्रालय, रणनीतिक संस्थान सभी की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए राष्ट्रव्यापी दृष्टिकोण के तहत एकजुट हैं. हम अपने प्रधानमंत्री के विजन 'जय' - संयुक्तता, आत्मनिर्भरता और नवाचार - को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. आत्मनिर्भरता हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का एक केंद्रीय स्तंभ है. हम अपने सशस्त्र बलों में स्वदेशी हथियारों के विकास, शामिल करने को गति देंगे."

जनता के अंदर का रोष कहीं न कहीं तो दिखेगा... अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर दिलीप घोष

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने  तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर कहा, "अभिषेक बनर्जी के साथ जो हुआ है, वो नहीं होना चाहिए था. कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है, लेकिन पिछले 15 साल से जनता जो सहन कर रही है. एक-एक व्यक्ति को परेशान किया गया. जनता के अंदर का जो रोष है, वो कहीं न कहीं तो दिखेगा ही. चुनाव परिणामों को देखते हुए आपको(अभिषेक बनर्जी) स्थिति को समझ जाना चाहिए था. क्यों आप हीरे बनने के लिए वहां गए? जो व्यक्ति 22 गाड़ियों का काफिला लेकर घूमता रहा यदि वो ऐसे हीरो बनने का प्रयास करेगा तो क्या होगा? जनता ने सब देखा है और वो केवल अवसर ढूंढ रहे थे. आप(अभिषेक बनर्जी) लोगों को अवसर ही क्यों दे रहे हैं?"

Mehrauli Building Collapsed: दिल्‍ली के महरौली इलाके में गिरी इमारत, कई लोग दबे, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

दिल्‍ली के महरौली थाना क्षेत्र में पांच मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया. इस हादसे में अभी तक दो लोगों की मौत हो चुकी है. रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन अभी तक जारी है,  लोगों को अब तक सुरक्षित मलबे से बाहर निकाला जा चुका है. बताया जा रहा है कि इमारत की पांचवीं मंजिल पर कंस्‍ट्रक्‍शन का काम चल रहा था, इसी दौरान पूरी इमारत गिर गई. 

Surya murder case: सूर्या चौहान के हत्‍यारे असद का इंदिरापुर में एनकाउंट

असद के एनकाउंट पर सूर्या चौहान की मां सरोज ने कहा, "मैंने सिर्फ एक व्यक्ति का एनकाउंटर के बारे में सुना है. लेकिन मैं असद की तस्वीर देखना चाहती हूं. तस्वीर देखने के बाद ही मुझे तसल्ली मिलेगी. बाकी लोगों का भी ऐसा ही एनकाउंटर होना चाहिए. सात लोगों ने मिलकर मेरे बेटे को मारा था, उन सभी लोगों का एनकाउंटर होना चाहिए. साथ ही सभी लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए."

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com