जामुन का सीजन चल रहा है. घर-घर में लोग शौक से इसे खा रहे हैं. जहां कई लोग इसे नॉर्मल तरीके से खाना पसंद करते हैं, तो वहीं कई लोग इसके साथ अलग-अलग तरह के एक्सपेरिमेंट करते हैं, जैसे स्मूदी, सब्जी या हलवा बनाकर खाना, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जामुन को नीचे बताई गई 5 चीजों के साथ खाने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है? चलिए, बिना देरी किए जानते हैं कौन सी हैं वे 5 चीजें.
सबसे पहले आता है दूध
अगर आप जामुन खाने के तुरंत बाद दूध पी रहे हैं, तो यह कॉम्बिनेशन पेट में फूलापन, गैस या पेट दर्द जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है.

दूसरी, हल्दी वाली चीजें
वैसे तो हल्दी के कई फायदे हैं, लेकिन अगर आप इसे जामुन खाने के तुरंत बाद खाते हैं, तो पेट में जलन, मिचली या पाचन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

Photo Credit: Pexels
तीसरा, अचार से बनाएं दूरी
जामुन खाने से पहले या तुरंत बाद अचार का सेवन नहीं करना चाहिए. दोनों को एक साथ खाने से पेट में एसिडिटी बढ़ सकती है, जिससे सीने में जलन या एसिड रिफ्लक्स की परेशानी हो सकती है.

चौथा, तली-भुनी चीजों के साथ न खाएं
समोसा, कचौड़ी, पकौड़े और अन्य तली-भुनी चीजें पचने में ज्यादा समय लेती हैं. जामुन खाने के बाद इनका सेवन करने से गैस, पेट फूलना और भारीपन महसूस हो सकता है.

Photo Credit: NDTV
पांचवां, मिठाइयां और डेजर्ट
जामुन खाने के बाद मिठाइयां या ज्यादा चीनी वाले डेजर्ट खाने से पेट से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
इसे भी पढ़ें: खाना खाने के बाद सौंफ खाने से क्या होता है? जानकर आज से शुरू कर देंगे खाना!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं