आज के समय में पेट से जुड़ी समस्याएं काफी देखी जाती हैं. क्योंकि भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान की वजह से पेट साफ न होना एक बहुत ही आम समस्या बन चुकी है. कई लोगों को तो सुबह उठते ही वॉशरूम में घंटों वक्त बिताना पड़ता है. खराब डाइजेशन और कब्ज (Constipation) के कारण पूरा दिन भारी-भारी और थका हुआ सा महसूस होता है. अगर आप भी हर सुबह इसी तरह की समस्या से परेशान हैं, तो न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन द्वारा बताए किस फल का जरूर करें सेवन.
न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि कैसे सिर्फ एक हरा नाशपाती (Green Pear) आपकी इस बड़ी और पुरानी समस्या को मिनटों में दूर कर सकता है.
नाशपाती क्यों है इतनी असरदार?
दीपशिखा जैन का कहना है कि, हरे नाशपाती में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. फाइबर हमारे पेट के लिए एक वरदान की तरह काम करता है. यह हमारे स्टूल (Stool) को सॉफ्ट बनाता है, जिससे उसे पास करने में कोई दिक्कत नहीं होती. जब आप इसे खाते हैं, तो यह आपकी आंतों की सफाई करता है. इसके सेवन से आंतों का मूवमेंट बेहतर होता है और आपको वॉशरूम में जाकर ज्यादा जोर लगाने या घंटों बैठने की जरूरत नहीं पड़ती.
कैसे करें नाशपाती का सेवन-
अक्सर देखा जाता है कि लोग सेब या नाशपाती जैसे फलों को छिलकर खाना पसंद करते हैं. लेकिन अगर आप कब्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो नाशपाती को हमेशा छिलके सहित ही खाना है. नाशपाती के छिलके में सबसे ज्यादा अघुलनशील फाइबर (Insoluble Fiber) होता है. यही वो जरूरी तत्व है जो पेट को मिनटों में साफ करने की ताकत रखता है. अगर आप इसका छिलका उतार देंगे, तो आपको इसके पूरे फायदे नहीं मिल पाएंगे. इसलिए फल को अच्छी तरह धोएं और बिना छिले सीधे खाएं.
नाशपाती खाने के अन्य फायदे-
नाशपाती में फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने और हार्छ को हेल्दी रखने में मददगार है. इतना ही नहीं इसका लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) इसे डायबिटीज के लिए भी शेफ बनाता है.
ये भी पढ़ें- बारिश के मौसम में इन 4 बातों को सच मानना छोड़ दें, वरना हो सकता है नुकसान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं