हेमंत बिर्जे (Hemant Birje) वो नाम है, जिसने 90 के दशक में हॉरर फिल्मों से अपनी पहचान बनाई. वैसे तो उनके करियर की शुरुआत फिल्म एडवेंचर्स ऑफ टार्जन से हुई थी. इस फिल्म से बॉलीवुड को एक नया एक्टर मिला. जिसके बाद हेमंत बैक टू बैक बड़ी फिल्मों में नजर आए. बता दें, आज के समय हेमंत बॉलीवुड में कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं. लेकिन वह अपने आप को अभी भी स्थापित करने की पूरी कोशिश में हैं. हेमंत की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका जीवन काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. हिट फिल्में देने के बाद भी उन्होंने वो मुकाम हासिल नहीं किया, जो एक एक्टर करता है. आज एक्टर के जन्मदिन पर उन्होंने एनडीटीवी से बात की और अपने फिल्मी करियर और जन्मदिन की तैयारियों को लेकर भावनाएं व्यक्त की.
हॉरर फिल्मों को ए ग्रेड में नहीं माना जाता
हेमंत बिर्जे ने अपने जन्मदिन के मौके पर कहा कि इस दिन मैं अपने दोस्तों और परिवारों के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट करता हूँ. इसके अलावा मेरे कई एक्टर दोस्त भी इस मौके पर आ जाते हैं. मैं इस दिन को बहुत ही खास तरीके से मनाता हूं. अगर मैं अपने फ़िल्मी करियर की बात करूं तो मैंने रामसे ब्रदर की दो फिल्में वीराना और तहखाना में काम किया. ये दोनों फिल्में उस दौर की गोल्डन जुबली साबित हुई थीं. राम से ब्रदर्स मेरे साथ 10 और फिल्में बनाना चाहता है लेकिन मैंने यह फिल्में करने से मना कर दिया क्योंकि उसे जमाने में हॉरर फिल्मों को ए ग्रेड में नहीं माना जाता था.
आज के समय काफी बड़े-बड़े डायरेक्टर हॉरर फिल्में बना रहे हैं, जिसमें महेश भट्ट का नाम शामिल है. रामसे ब्रदर की सबसे बड़ी हिट फिल्म वीराना थी. इन दिनों मैं काफी फ़िल्में और ओटीटी शोज पर काम कर रहा हूं. मैंने अभी तक 150 फिल्मों में आसपास काम किया है. जिनमें कन्नड़, मलयालम, तेलुगू फिल्मों के नाम शामिल हैं. हम सब का काम तो यही है बस चलते रहो बस अपना काम करते रहो. मैं फिल्में ही कर सकता हूं और दूसरा काम नहीं कर सकता, क्योंकि यही मेरा जीवन है.
एक्टर का वर्कफ्रंट
अगर एक्टर की बात करें तो उन्होंने साल 1985 में आई फिल्म एडवेंचर्स ऑफ़ टार्ज़न से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में एक्टर की बॉडी और एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे, जिनको दर्शक आज भी सुनना पसंद करते हैं. जिसके बाद 1986 में तहखाना रिलीज हुई, इस फिल्म में उन्होंने हीरा का किरदार निभाया. जिसके बाद वीराना, आज के अंगारे, कमांडो, मारधाड़, आग के शोले जैसी तमाम फिल्मों के नाम शामिल है.
हेमंत को ज्यादातर हॉरर फिल्मों में काम करने को लेकर ही जाना जाता है. इसके बाद एक्टर सूर्या, सावधान, गर्व, लकीर जैसी फिल्मों में काम किया. लेकिन इन फिल्मों ने उनके करियर में कोई खास प्रभाव नहीं डाला. आज भी हेमंत को फिल्म वीराना को लेकर ही याद किया जाता है. इस फिल्म को आज भी दर्शक बड़े उत्साह के साथ देखते हैं और आज भी लोग इस फिल्म को देखने में डरते हैं. रामसे ब्रदर की हॉरर फिल्मों ने बॉलीवुड में एक नया सब्जेक्ट क्रिएट किया था. जिसके बाद काफी बड़े डायरेक्टर्स ने हॉरर फिल्मों पर काम करना शुरू किया.
यह भी पढ़ें: Batwara 1947 Box Office Collection Day 5: सनी देओल की फिल्म को महंगे पड़ गए इमरान हाशमी, पांचवां दिन भी रहा ठंडा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं