Yoga For Belly Fat: पेट की चर्बी को कम करना आसान नही होता है. ये एक टेढ़ी खीर होती है जिसको खत्म करना बहुत ही मुश्किल होता है. आप अपने बढ़े हुए वजन को कम कर सकते हैं लेकिन पेट में जमा फैट को कम करना बहुत ही कठिन होता है. कई बार हार्मोनल इंबैलेंस या फिर कुछ और हेल्थ कंडीशन्स के चलते भी पेट की चर्बी को कम करना मुश्किल हो जाता है. डाइटिंग करके आप वजन को कम कर सकते हैं. लेकिन पेट को फिट और स्लिम रखने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी होता है. अगर आप भी बैली फैट को कम करने की कोशिश कर सकते हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज हम आपको एक योगासन के बारे में बताएंगे जो इसमें आपकी मदद कर सकता है. नौकासन योगा आपकी इसमें मदद कर सकता है. आइए जानते हैं इसको करने का तरीका और होने वाले फायदे.
पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए नौकासन ( 10 Minute Naukasan Yoga for Belly Fat)
- नौकासन योगा ना सिर्फ आपके पेट की चर्बी को कम करने के लिए बल्कि आपकी पूरी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद हो सकता है.
- ये पेट में जमा चर्बी को जल्दी कम करने में मदद कर सकती है.
- पेट के साथ ये इसके आस-पास जमा चर्बी को भी कम करने में मदद कर सकता है.
- नौकासन रीढ़ की हड्डी के लिए भी फायदेमंद होता है. इसके साथ ही डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करने और कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकता है.
ये भी पढ़ें: लैवेंडर ऑयल में मिलाकर चेहरे पर लगा लें ये चीज, लटकती स्किन हो जाएगी टाइट, गायब हो जाएंगी झुर्रियां
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
नौकासन करने का सही तरीका (How to do Yogasana (Boat Pose) for Belly Fat)
इस योगा को करने के लिए जमीन पर मैट बिछाकर पैरों को सामने की तरफ फैलाकर बैठें. इसके बाद घुटनों को मोड़कर पैरों को जमीन से थोड़ा ऊपर उठाएं और अपने हाथों को सामने की तरफ रखें. इस आसान को कुछ देर होल्ड करें और फिर छोड़ दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं