विज्ञापन

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम में नई आवासीय योजना, तीन टॉवरों में होंगे 2-3BHK फ्लैट, GDA खर्च करेगा 170 करोड़

GDA Madhuban Bapudham Project: गाजियाबाद में अपना घर खरीदने का शानदार मौका! गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के 170 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट से मधुबन बापूधाम में बनेंगे 2BHK और 3BHK के 246 नए फ्लैट; जानें पूरी डिटेल.

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम में नई आवासीय योजना, तीन टॉवरों में होंगे 2-3BHK फ्लैट, GDA खर्च करेगा 170 करोड़
गाजियाबाद में 246 नए घरों के निर्माण का रास्ता साफ.
NDTV
  • जीडीए ने मधुबन बापूधाम योजना के तहत तीन नए रेजिडेंशियल टावरों का निर्माण करीब 170 करोड़ रुपये में शुरू किया है
  • इन टावरों में 246 BHK और 3BHK कॉन्फिगरेशन में मध्यम वर्गीय परिवारों की जरूरतों के अनुसार डिज़ाइन किए गए हैं.
  • योजना में चौड़ी सड़कें, ग्रीन पार्क, सीवरेज, पर्याप्त पार्किंग और सुरक्षा जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी.
गाजियाबाद:

Ghaziabad Housing Scheme: दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) क्षेत्र में अपना आशियाना या सपनों का घर तलाश रहे खरीदारों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. अगर आप गाजियाबाद जैसे तेजी से विकसित और आधुनिक बुनियादी ढांचे वाले शहर में रहना चाहते हैं, तो गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (Ghaziabad Development Authority) आपके लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है. दरअसल, जीडीए मधुबन बापूधाम आवासीय योजना (Madhuban Bapudham Scheme) को एक हाई क्लास रेजिडेंशियल हब के रूप में विकसित करने जा रहा है. इसके तहत प्राधिकरण की ओर से मधुबन बापूधाम में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए रेजिडेंशियल टावर बनाए जाएंगे, जिन पर भारी भरकम निवेश किया जा रहा है. तीन साल में पूरा होने वाले इस प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया और संभावित कीमत की पूरी जानकारी पढ़ें.

170 करोड़ का है मेगा प्रोजेक्ट

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने इस प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने के लिए वित्तीय और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसके तहत मधुबन बापूधाम योजना के GH4 ब्लॉक में तीन नए रेजिडेंशियल टावर तैयार किए जाएंगे. इस पूरे प्रोजेक्ट पर अनुमानित खर्च करीब 170 करोड़ रुपये तय किया गया है. इस योजना की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) पहले ही तैयार की जा चुकी है. इस बड़े पैमाने पर होने वाले निर्माण कार्य के लिए प्राधिकरण ने टेंडर को दो भागों में बांटा है. पहले टेंडर की लागत लगभग 42 करोड़ रुपये है, जबकि दूसरे और बड़े टेंडर की लागत करीब 128 करोड़ रुपये रखी गई है. निर्माण कंपनियों के लिए टेंडर आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख तय की जा चुकी है. बताया जा रहा है कि दिसंबर महीने तक योग्य निर्माण एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा और काम शुरू होने के बाद इसे 3 साल के भीतर पूरा करने का सख्त लक्ष्य रखा गया है.

2BHK और 3BHK के बनाए जाएंगे 246 फ्लैट्स

मध्यम वर्गीय और आधुनिक जीवनशैली पसंद करने वाले परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जीडीए ने यूनिट्स का खाका तैयार किया है. GDA के आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, GH4 में बनने वाले इन तीन आधुनिक टावरों में कुल 246 फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा. ये सभी फ्लैट्स आधुनिक डिजाइनों और स्पेस मैनेजमेंट के साथ 2BHK और 3 BHK कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होंगे.

कंस्ट्रक्शन क्वालिटी

प्राधिकरण का दावा है कि इस नई हाउसिंग सोसाइटी में निवासियों को चौड़ी सड़कें, ग्रीन पार्क्स, सीवरेज, पर्याप्त पार्किंग और मजबूत सुरक्षा जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया जा रहा है. टावरों का निर्माण कार्य पूरी तरह संपन्न होने के बाद ही आम जनता के लिए फ्लैट्स के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. मधुबन बापूधाम क्षेत्र में इसके अलावा विकसित भारत पार्क, बुनकर मार्ट और अन्य व्यावसायिक व सामाजिक सुविधाएं भी तेजी से विकसित की जा रही हैं. हाल ही में GDA को संपत्तियों की नीलामी से 485 करोड़ रुपये की बड़ी आय भी प्राप्त हुई है, जिसमें बापूधाम के रेजिडेंशियल, होटल और मिक्स्ड यूटिलिटी प्लॉट शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- ग्रेटर अलीगढ़ शहर 165 एकड़ में बसेगा, 1000 से ज्यादा भूखंड की लॉटरी, गंगा-यमुना एक्सप्रेसवे से करीब बनेगी टाउनशिप

 85 से 90 लाख रुपये के बीच होगी कीमत!

आम जनता के रुझान और वित्तीय आंकलन के लिए जीडीए ने इससे पहले मधुबन बापूधाम 2 BHK अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत एक डिमांड सर्वे भी आयोजित किया था. सर्वे के दौरान 126 वर्ग मीटर कैटेगरी वाले 2BHK फ्लैट की संभावित कीमत 85 लाख से 90 लाख रुपये के बीच आंकी गई थी. वहीं, 131 वर्ग मीटर कैटेगरी वाले 2BHK फ्लैट की संभावित कीमत 90 लाख से 1 करोड़ रुपये के दायरे में दर्शाई गई थी. इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि लॉन्चिंग से पहले खरीदारों की पसंद और बजट का सटीक आकलन किया जा सके.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में अपना घर खरीदने का सुनहरा मौका, DDA ने 445 MIG फ्लैट्स की बुकिंग की शुरू; जानें कीमत, लोकेशन और आवेदन प्रक्रिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gda Housing Scheme 2026 Last Date,  Ghaziabad News, Property Investment, NCR, GDA Project Survey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com