विज्ञापन

यूरिन से बदबू आने का क्या मतलब होता है? डॉक्टर ने बताया कब है चिंता की बात

यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर अंचल कोटवाल ने यूरिन से बदबू आने के कारण बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में, साथ ही जानेंगे कब ये चिंता की बात हो सकती है-

यूरिन से बदबू आने का क्या मतलब होता है? डॉक्टर ने बताया कब है चिंता की बात
पेशाब से बदबू आने का कारण
(Photo Credit: Freepik)

यूरिन यानी पेशाब हमारी बॉडी का वेस्ट होता है. किडनी ब्लड को फिल्टर कर बॉडी का वेस्ट और टॉक्सिन्स यूरिन के जरिए बाहर निकालती हैं. ऐसे में पेशाब से हल्की गंध आना आम बात है. लेकिन कई लोगों कि शिकायत होती है कि उनके पेशाब से बहुत तेज गंध आती है. कुछ लोगों को ये बदबू अमोनिया जैसी महसूस होती है, तो कुछ को मीठी या मछली जैसी बदबू आती है. अब, ज्यादातर लोग इसे आम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूरिन से आने वाली अलग-अलग तरह की गंध आपकी सेहत से जुड़ी कई बातें बता सकती है? इसी को लेकर यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर अंचल कोटवाल ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने यूरिन से बदबू आने के कारण बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में, साथ ही जानेंगे कब ये चिंता की बात हो सकती है- 

पेशाब से बदबू आने का कारण

शरीर में पानी की कमी होना

डॉक्टर बताते हैं, पेशाब में बदबू आने का सबसे आम कारण होता है शरीर में पानी की कमी होना. जब हम पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो पेशाब में अमोनिया की मात्रा ज्यादा होने लगती है. इससे फिर यूरिन पास करते हुए तेज गंध आने लगती है.

डायबिटीज के कारण 

अगर आपके यूरिन से मीठी या सिरप जैसी गंध आती है, तो इसके पीछे ब्लड शुगर बढ़ना भी एक कारण हो सकता है. डॉक्टर बताते हैं, जब शरीर में शुगर बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, तो किडनी अतिरिक्त शुगर को यूरिन के जरिए बाहर निकालने लगती हैं. ऐसे में अगर आपको यूरिन पास करते हुए तेज मीठी गंध आए, तो अपना ब्लड शुगर लेवल जरूर टेस्ट करें. 

यूरिन इंफेक्शन 

यूरिन से तेज बदबू आने का एक कारण यूरिन इंफेक्शन यानी UTI भी हो सकता है. UTI होने पर बैक्टीरिया यूरिन में मौजूद पदार्थों को तोड़ लगते हैं, जिससे अमोनिया जैसी तेज गंध आ सकती है. ऐसे में अगर आपको बदबू के साथ पेशाब करते समय जलन, बार-बार पेशाब आना, पेट के निचले हिस्से में दर्द या बुखार होने जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं, तो ये UTI के चलते हो सकता है. इस कंडीशन में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

दवाइयों और मल्टीविटामिन का असर

अगर आप दवाइयां या खासकर मल्टीविटामिन टैबलेस्ट ले रहे हैं, तो इससे भी पेशाब में बदबू आ सकती है, साथ ही पेशाब का रंग भी थोड़ा गाढ़ा नजर आ सकता है. इन सब से अलग अगर आप ज्यादा लहसुन और एस्पैरागस जैसी चीजों का सेवन करते हैं, तो एक्सपर्ट के मुताबिक, इससे भी पेशाब में बदबू आ सकती है. 

कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है?

डॉक्टर अंचल कोटवाल बताते हैं, अगर बदबू कभी-कभी आती है, तो सबसे पहले अपने वाटर इनटेक पर ध्यान दें. बॉडी में पानी की कमी न रहने दें. अगर आप कोई दवाई ले रहे हैं, तो आमतौर पर दवाई का कोर्स पूरा होने के बाद बदबू की परेशानी खुद ही ठीक हो जाती है. हालांकि, अगर पेशाब से तेज और मीठी गंध आ रही है या यूरिन पास करते हुए जलन जैसी महसूस हो रही है, तो इस कंडीशन में बिना देरी किए एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. ये UTI, डायबिटीज या किसी अन्य गंभीर बीमारी का लक्षण भी हो सकता है. 

यह भी पढ़ें- छोटे बच्चे के नाखूनों पर Nail Paint लगाने से क्या होता है? Parenting Expert ने बताया क्यों नहीं लगानी चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urine, Health News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com