विज्ञापन

छोटे बच्चे के नाखूनों पर Nail Paint लगाने से क्या होता है? Parenting Expert ने बताया क्यों नहीं लगानी चाहिए

पीडियाट्रिशियन सुमित्रा मीणा ने बताया है कि बच्चे के नाखूनों पर नेल पेंट लगाने से क्या होता है और क्यों ऐसा करने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं इसके बारे में-

छोटे बच्चे के नाखूनों पर Nail Paint लगाने से क्या होता है? Parenting Expert ने बताया क्यों नहीं लगानी चाहिए
छोटे बच्चे के हाथ पर नेल पेंट लगाने से क्या होता है?
(Photo Credit: Freepik)

छोटे बच्चों को हर वो चीज करना पसंद होता है, जो उनके पेरेंट्स करते हैं. जैसे अगर मां अपने हाथों पर हाथों पर नेल पेंट लगा रही होती है, तो बच्चा भी उन्हें देखकर अपने हाथों पर नेल पेंट लगाने की जिद करने लगता है. अब, कई बार पेरेंट्स बच्चे को खुश करने के लिए उनके नाखूनों पर नेल पॉलिश लगा भी देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने से आपके बच्चे को कई नुकसान झेलने पड़ सकते हैं? इसे लेकर पीडियाट्रिशियन सुमित्रा मीणा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉक्टर ने बताया है कि बच्चे के नाखूनों पर नेल पेंट लगाने से क्या होता है और क्यों ऐसा करने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

क्या कहती हैं पीडियाट्रिशियन?

डॉक्टर सुमित्रा मीणा बताती हैं, छोटे बच्चों के नाखून बड़ों के मुकाबले काफी पतले और नाजुक होते हैं. इतने पतले नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाने से उसमें मौजूद केमिकल्स स्किन के अंदर तक पहुंच सकते हैं. 

पीडियाट्रिशियन बताती हैं, नेल पेंट में फॉर्मल्डिहाइड, टोल्यून और डाइब्यूटाइल फ्थैलेट (DBP) जैसे हानिकारक केमिकल होते हैं. इन केमिकल्स के लंबे समय तक संपर्क में रहने से बच्चे की ग्रोथ, हार्मोन और दिमाग के विकास पर बुरा असर पड़ सकता है. 

वहीं, छोटे बच्चों की आदत होती है कि वे खेलते समय बार-बार अपने हाथ और उंगलियां मुंह में डालते हैं. कई बच्चे तो नाखून भी चबाते हैं. ऐसे में अगर उनके नाखूनों पर नेल पेंट लगा है, तो उसके छोटे-छोटे कण मुंह के जरिए शरीर में जा सकते हैं. इससे बच्चे के शरीर में भी केमिकल पहुंचने का खतरा रहता है.

नेल पेंट रिमूवर भी है नुकसानदायक

इससे अलग डॉक्टर आगे बताती हैं, नेल पॉलिश लगाने के बाद उसे हटाने के लिए नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल किया जाता है. इससे भी बच्चे को नुकसान हो सकता है. ज्यादातर रिमूवर में एसीटोन नाम का केमिकल होता है. ये काफी तेज होता है और इसके संपर्क में आने से त्वचा में रूखापन और जलन हो सकती है. साथ ही नेल पेंट रिमूवर की तेज स्मेल भी बच्चे के लिए हानिकारक हो सकती है. ऐसे में बच्चे के हाथ पर नेल पेंट लगाने से बचें. 

बच्चा जिद करे तो क्या करें?

डॉक्टर के मुताबिक, अगर कभी बच्चे की जिद पर नेल पेंट लगाना पड़े, तो आप 3-फ्री, 5-फ्री, 10-फ्री या 14-फ्री नेल पॉलिश बच्चे के हाथ में लगा हैं. इस तरह के नेल पेंट में केमिकल्स कम होते हैं, लेकिन इन्हें भी बार-बार लगाने से बचें. जिद करने पर आप बच्चे को प्यार से समझा सकते हैं, ताकि उसकी सेहत को कोई नुकसान न हो.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- चांद के नाम पर बच्चों के नाम, यहां देखें लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com