Summer Fruit For Weight Loss: गर्मियों में कई स्वादिष्ट और पौष्टिक फलों की भरमार होती है. उन्हीं में से एक है पपीता. ये फल न सिर्फ पाचन, स्किन और हाइड्रेशन के लिए फायदेमंद है बल्कि फिटनेस के लिए जुनूनी लोगों के लिए यह वजन कम करने का भी जरिया है. वजन घटाने के लिए पपीता काफी फायदेमंद माना जाता है. ज्यादातर फल विटामिन से भरपूर होते हैं पपीते भी कई विटामिन, फाइबर से भरपूर होता है. पपीता के फायदे लाजवाब हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट त्वचा, मस्तिष्क और हृदय के लिए भी बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. वजन घटाने पर इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में ज्यादातर लोग भ्रमित हैं. वजन घटाने के लिए पपीता ( Papaya For Weight Loss) खाने के लाभों के बारे में भले ही अभी तक कोई सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन अध्ययनों से पता चला है कि पपीता खाने से आपके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. यहां जानें कि पपीता वजन घटाने के उपाय में कैसे फिट बैठता है.
पपीता कैसे वजन कम करने में मददगार है? | How Papaya Helps in Losing Weight?
पपीता विटामिन, खनिज और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, हालांकि यह सीधे वजन घटाने में मदद नहीं करता है. यह फल पाचन और शरीर के कार्यों के लिए बहुत अच्छा है. इसे वेट लॉस के लिए इसलिए फायदेमंद माना जाता है कि पपीता फाइबर से भरपूर होता है और इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है. इसके साथ ही वे कैलोरी में भी कम होता है और आपकी भूख को बहुत जल्दी संतुष्ट कर सकता है. इस वजह से पपीता वजन घटाने में मददगार माना जाता है. यह आपके वजन को मैनेज करने और अधिक खाने के जोखिम को कम करने में भी आपकी मदद कर सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
पपीता खाने के और भी कई शानदार फायदे | Health Benefits Of Papaya
1) कैंसर के खतरे को कम करता है
पपीते में मौजूद पोषक तत्व व्यक्ति के कैंसर के खतरे को भी कम कर सकते हैं, जिन लोगों का कैंसर का इलाज चल रहा है, उन्हें भी अपने आहार में नियमित रूप से पपीता खाने की सलाह दी जाती है. पपीता में कैंसर रोधी गुण होते हैं जो स्तन कैंसर की कोशिकाओं का ठीक करने में मदद कर सकते हैं. यह सूजन और पेट के कैंसर से पहले की स्थिति को भी कम कर सकता है.
2) हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद
पपीते को डाइट में शामिल करने से आपके हृदय स्वास्थ्य पर भी लाभकारी प्रभाव पड़ सकता है. कुछ अध्ययनों से पता चला है कि इस फल में लाइकोपीन और विटामिन सी होता है जो हृदय रोगों को रोकने की क्षमता रखता है. पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट एलडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल के प्रभाव को कम करके आपके दिल की रक्षा भी कर सकते हैं.
3) स्किन डैमेज को रोकता है
यह फल आपकी त्वचा को रोजमर्रा की जिंदगी में अधिक टोंड और जवां दिखने में भी मदद कर सकता है. ये फ्री रेडिकल झुर्रियों और त्वचा को होने वाले नुकसान से बचा सकता है. पपीते में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो मुक्त कणों के प्रभाव को कम कर सकते हैं, यह आपकी त्वचा को लाभ पहुंचा सकता है. पपीते में मौजूद विटामिन सी और लाइकोपीन आपकी त्वचा को उम्र बढ़ने से बचा सकते हैं.
4) पाचन में सहायता करता है
पपीते में मौजूद एंजाइम आपके लिए प्रोटीन को पचाने में आसान बना सकते हैं. आप अपने पेट को शांत करने के उपाय के रूप में कब्ज जैसी स्थितियों में भी पपीता खाने का विकल्प चुन सकते हैं. पपीता खाने से इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम का खतरा भी कम हो सकता है. यह सब पाचन में सहायता करता है जिससे वसा का संचय कम हो जाता है.
5) एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत
पपीते में पाए जाने वाले कैरोटेनॉयड्स वाले एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को बेअसर कर सकते हैं. कुछ अध्ययनों के अनुसार, किण्वित पपीता वृद्ध वयस्कों और प्री डायबिटीज, हल्के हाइपोथायरायडिज्म और लीवर रोग वाले लोगों में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम कर सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं