विज्ञापन

रोज 3 लीटर पानी पीने के बाद भी मैं हो गई डिहाइड्रेटेड! न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया आखिर कहां कर रहे हैं गलती

अगर आप भी पूरे दिन सही मात्रा में पानी पीते हैं फिर भी थकान और कमजोरी महसूस होती है तो आपको एक बार किसी डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए. क्योंकि इसकी एक वजह डिहाइड्रेशन भी हो सकता है. सिर्फ पानी पीने से ही हमारा शरीर हाइड्रेटेड नहीं होता है. बल्कि इसके साथ शरीर को दूसरे मिनरल्स की भी जरूरत पड़ती है.

रोज 3 लीटर पानी पीने के बाद भी मैं हो गई डिहाइड्रेटेड! न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया आखिर कहां कर रहे हैं गलती
पानी पीने के बाद भी बॉडी रहती है डिहाइड्रेटेड. ( Image Unsplash)

गर्मियों के दिनों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब सारा पानी पीने की सलाह दी जाती है. लेकिन तब क्या हो जब पानी पीने के बाद भी तबियत बिगड़े और डॉक्टर के पास जाने पर वो आपके शरीर में पानी की कमी बता दें. सुनकर हैरानी हो रही होगी लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ है नोएडा में रहने वाली 32 साल की मनीषा के साथ.

मनीषा ने बताया कि वो गर्मी के दिनों में वो हमेशा इस बात का ध्यान रखती थीं कि वो पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. 2 छोटी बच्चियों के साथ घर, बाहर और खुद का ख्याल रखना थोड़ा मुश्किल होता है. लेकिन फिर भी वो अपनी सेहत का ख्याल रखती थीं. लेकिन एक दिन बच्ची को स्कूल से लाते वक्त उनको चक्कर आया और वो जमीन पर गिर पड़ीं. 

घर पहुंची तो उन्होंने इसकी वजह थकान, नींद का पूरी ना होना और ज्यादा काम की वजह से ऐसा होने को वजह मान लिया. घर आकर पानी पिया लेकिन उसके बाद भी वो ठीक महसूस नहीं कर रहीं थी. अपने पति को फोन कर के घर बुलाया और वो फौरन ही डॉक्टर के पास पहुंच गईं. डॉक्टर ने उनको जो बताया उसके बारे में वो सोच भी नहीं सकती थीं. 

डॉक्टर ने मनीषा से उनके पूरे दिन का रूटीन पूछा. उन्होंने बताया कि वो ये सुनिश्चित करती हैं को हर रोज 2-3 लीटर पानी पिएं और हेल्दी चीजों का सेवन करें. लेकिन जब डॉक्टर ने उनका टेस्ट किया और जो लक्षण पाए गए वो डिहाइड्रेशन के थे. 

ये सुनकर मनीषा हैरान हो गयीं. आखिर इतना पानी पीने के बाद वो डिहाइड्रेटेड कैसे हो सकती थीं?

तब उनको डॉक्टर ने बताया कि शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं है, बल्कि इसके लिए आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस होना भी बेहद जरूरी होता है.

शरीर को सिर्फ पानी की जरूरत नहीं होती है बल्कि इसके साथ ही आपके शरीर को सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे दूसरे मिनरल्स भी चाहिए होते हैं.  क्योंकि पसीने के जरिए ये सभी आपके शरीर से बाहर निकल जाते हैं. सिर्फ पानी पीने से इन कमियों को पूरा नहीं किया जा सकता है.

इसके साथ ही आपको पूरे-पूरे दिन थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें, एक साथ बहुत सारा पानी पीना सही नहीं होता है. ये आपके शरीर को ज्यादा फायदा नहीं देता है.

मनीषा की ये कहानी ये सवाल उठाती है कि क्या सच में सिर्फ पानी पीने से आपका शरीर हाइड्रेटेड रह सकता है. इस पर नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन ने भी एक रिसर्च की है. जिसमें बताया गया है कि डिहाइड्रेशन की मुख्य वजह क्या है?

शरीर से पानी त्वचा, फेफड़ों, गुर्दों और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट के ज़रिए बाहर निकलता है. डिहाइड्रेशन तब होता है जब पानी का नुकसान उसकी भरपाई से ज़्यादा हो जाता है, और यह सोडियम के बिना सिर्फ़ पानी के नुकसान के कारण भी हो सकता है. यह स्थिति अक्सर ज़रूरी पानी के नुकसान की भरपाई न कर पाने के कारण पैदा होती है. - ncbi.nlm.nih.gov

भारत की जानी-मानी क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट, लेखक और हेल्थ एजुकेटर लवनीत बत्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि डिहाइड्रेशन केवल पानी पीने से नहीं दूर होता. बल्कि इसके लिए आपको दूसरे मिनरल्स की भी जरूरत पड़ती है. 

न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने बताया, हाइड्रेशन सिर्फ पानी से जुड़ा हुआ नहीं है. इसके साथ ही आपके शरीर को सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम भी चाहिए होता है. 

इलेक्ट्रोइट्स पानी को सही से आपके शरीर के अंजर अब्जॉर्ब करने में मदद करते हैं. इनके बिना पानी सिर्फ आपके शरीर से होकर निकल जाता है. 

कब है इलेक्ट्रोलाइट्स की जरूरत

  • सिरदर्द
  • फेटीग
  • डिजीनेस
  • क्रैंप्स
  • ब्रेन फॉग

ये लक्षण दिखाते हैं कि आपके शरीर को सिर्फ पानी नहीं इलेक्ट्रोलाइट्स की भी जरूरत है.

लवनीत बत्रा का पोस्ट

बहुत ज्यादा सादा पानी भी एक प्रॉब्लम है. ये आपके इलेक्ट्रोलाइट्स को डॉल्यूट कर के आपको और लो फील करा सकते हैं. 

खाना ही शरीर को हाइड्रेट करता है. शरीर को सही तरीके से हाइड्रेट करने के लिए वॉटर रिच फूड्स और मिनरल्स शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है. 

लवनीत बत्रा

रियल हाइड्रेशन है पानी के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स और सही बैलेंस.

सही हाइड्रेशन हैबिट्स क्या हैं?

  • पूरे दिन थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं. 
  • अपनी डाइट में फल और नारियल पानी शामिल करें. 
  • नमक से ना डरें.
  • मिनरल्स पर भी फोकस करें.

अगर आप भी खुद को हेल्दी, फिट और हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं तो खुद का ख्याल रखें और डॉक्टर से संपर्क करें और अपने लिए सही डाइट का प्लान बनाएं. ताकि आप खुद को किसी भी समस्या में आने से बचा सकें. 

न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा दिल्ली की प्रभावशाली पोषण विशेषज्ञ और स्तंभकार हैं. उन्होंने मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी से फूड विज्ञान में स्नातक (B.Sc.) और स्नातकोत्तर (M.Sc.) की डिग्री प्राप्त की है 

ये भी पढ़ें: High BP Vs Low BP: हीटवेव में कौन ज्यादा खतरनाक? जानिए गर्मी के मौसम में किसे लेकर रहें ज्यादा सतर्क

ये भी पढ़ें: स्ट्रॉ से नारियल पानी पीना हो सकता है खतरनाक? डॉक्टर से जानें Coconut Water पीने का सही तरीका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com